Krishangarh Gau Chikitsa Samiti

Krishangarh Gau Chikitsa Samiti Let's go to save a life a day,please choose your way and let's make a step ahead!
(1)

गायों का अस्पताल पिछले 11 सालो से किशनगढ़ व आस पास के 300 गांवों में बीमार जीव जंतु के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा दे रहा है।। अभी तक 35000+ गौवंश का इलाज किया जा चुका है।।
WORKING FROM LAST 11 YEARS TO GIVE FREE TREATMENT TO 35000+ ACCIDENTAL COWS . Krishangarh gau chikitsa samiti, a NGO , registered as charitable trust running a
Cow hospital working since 8 years and brought up around 17000+ a

ccidental and sick cows for their treatment as well as other animals! providing up with extraordinary ,passionate and dedicated team of 25 members serving for 365 days of service!To bring back a beating heart� and give a new life to cows�.

20/05/2026

गायों के अस्पताल में इलाजरत गौमाता को दैनिक बेल का ज्यूस पिलाया जाता है।।

गर्मियों में गाय को बेल का जूस पिलाना एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। यह गाय के शरीर को ठंडक देता है, लू (Heatstroke) से बचाता है, पाचन क्रिया को मजबूत करता है, भूख बढ़ाता है और पेट की गर्मी व मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह सेवा आपके सहयोग से ही संभव है।।

18/05/2026

उठने में असमर्थ व कमजोर बीमार गौमाता, जो कि स्वत उठ नहीं पाती है व खा नहीं पाती है ।। ऐसी बीमार व कमजोर गौवंश को नियमित रोज दिन में दो बार ड्रिप लगाई जा रही है ।। ड्रिप से बीमार गौवंश जल्द ही रिकवर कर सकेंगी।।

17/05/2026

अधिकमास के पवित्र महीने में गौसेवा (गाय की सेवा) का महत्व अनंत गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान की गई गौसेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन के सारे कष्ट और पाप भी मिट जाते हैं।

​सामान्य दिनों में की गई गौसेवा का फल तो मिलता ही है, लेकिन पुरुषोत्तम मास में किया गया कोई भी सत्कर्म अक्षय (जिसका कभी क्षय न हो) हो जाता है। इस महीने में गाय को चारा खिलाना, पानी पिलाना या उनकी देखभाल, चिकित्सा करने से मिलने वाला पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

17/05/2026

गायों के लिए ऑटोमैटिक मसाज ब्रश श्री राम मानस मंडल के सहयोग से लगाया गया।।

*यह ब्रश गायों के शरीर से परजीवी (ticks), जुएँ, सूखी मिट्टी और पुराने बालों को साफ करने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ रहती है और खुजली या इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है।*

​ *रक्त संचार (Blood Circulation) में सुधार,*
*मसाज की प्रक्रिया से गाय के शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है। बेहतर रक्त संचार पशु के तनाव (Stress) को कम करता है और उसे आराम पहुँचाता है।।*

*गायों के उच्च स्तर इलाज की और एक नया कदम*।।

12/05/2026

गायो के अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गौ माता ने दिया बछड़े को जन्म ।।गौ माता बीमार व उठने मैं असमर्थ होने के कारण उसे प्रतिदिन फ़िजियोथेरिपी मशीन पर खडी करके बच्चे को दूध पिलाया जा रहा है ।।
गायो के अस्पताल की टीम हर वो कोशिश करती हैं जिससे गौवंश स्वस्थ हो सके ।।यह सब आपके सहयोग से ही संभव है ।।

Address

Sanvatsar
Kishangarh
305801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishangarh Gau Chikitsa Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Krishangarh Gau Chikitsa Samiti:

Share