Azad India Foundation

Azad India Foundation Empowering communities since 1998.

Azad India Foundation is a Kishanganj, Bihar based NGO empowering marginalized communities through education, healthcare, women’s empowerment, livelihood promotion and child development. For just, safe and harmonious community, AIF is committed to the goal of enabling individuals to realize their full potential and lead self sufficient prosperous lives.

किशनगंज में विभिन्न  महिला शिक्षण केंद्रों  की महिलाओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान महीन गांव पंचायत के फरसाडांगी, दौ...
21/08/2026

किशनगंज में विभिन्न महिला शिक्षण केंद्रों की महिलाओं के साथ संवाद किया गया। इस दौरान महीन गांव पंचायत के फरसाडांगी, दौला पंचायत के लालबाड़ी, पिछला पंचायत के बरारो एवं ईदगाह टोला स्थित केंद्रों का दौरा किया गया।

महिलाओं के साथ एनीमिया की रोकथाम एवं जागरूकता पर चर्चा की गई तथा दागली बनाने के प्रशिक्षण एवं आजीविका की संभावनाओं पर भी जानकारी साझा की गई।

Visited six Learning Centres under Project Badhte Kadam, supported by NCF, at Kathal Dangi, Sona Chandi Patesari, Barapo...
20/08/2026

Visited six Learning Centres under Project Badhte Kadam, supported by NCF, at Kathal Dangi, Sona Chandi Patesari, Barapokhar, Phulbari, Banbari and Ramaniya Pokhar. The visit focused on assessing children’s age, baseline learning levels, Hindi reading and overall reading ability, along with reviewing centre structures and TLMs. A parent meeting at Phulbari also provided an opportunity to discuss children’s progress and learning needs.

सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा पनिसाल, पंचायत मोतीहारा तालुका में एक दिवसीय निःशुल्क...
19/08/2026

सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा पनिसाल, पंचायत मोतीहारा तालुका में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में कुल 85 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें:

* पुरुष: 29
* महिलाएँ: 28
* किशोरियाँ: 28

जांच के दौरान अधिकांश किशोरियों में खून की कमी की समस्या पाई गई। सभी लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

डिजिटल शिक्षा की ओर एक कदमकंप्यूटर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत, आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा कोचाधामन प्रखंड के बालिका मदर...
19/08/2026

डिजिटल शिक्षा की ओर एक कदम

कंप्यूटर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत, आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा कोचाधामन प्रखंड के बालिका मदरसा में छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रदान किए गए।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना, उनकी डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और उन्हें भविष्य की शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

बाल शिक्षा कार्यक्रम के तहत कोचाधामन और बहादुरगंज प्रखंड के तीन उत्क्रमित मध्य विद्यालयों (UMS) में विद्यालय शिक्षा समित...
18/08/2026

बाल शिक्षा कार्यक्रम के तहत कोचाधामन और बहादुरगंज प्रखंड के तीन उत्क्रमित मध्य विद्यालयों (UMS) में विद्यालय शिक्षा समिति (VSS) के सदस्यों और शिक्षकों के साथ आज़ाद इंडिया फाउंडेशन ने बैठक की।

बैठक में विद्यालयों में लड़कों के कम नामांकन और अनियमित उपस्थिति पर गंभीरता से चर्चा हुई। मुख्य फोकस लड़कों को नियमित रूप से स्कूल से जोड़ने और उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रभावी कदम उठाने पर रहा।

साथ ही, माता-पिता को विद्यालय की जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना के साथ आगे आने तथा शिक्षकों और विद्यालय शिक्षा समिति के साथ मिलकर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बच्चों को स्कूल में बनाए रखना केवल शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता, विद्यालय शिक्षा समिति और पूरे समुदाय की साझा जिम्मेदारी है।

Visited the IIMPACT-supported new Learning Centres in Bebuldangi, Chenga Ghat, Kawabhitta B**h Tola, Khatya Bhitta and B...
17/08/2026

Visited the IIMPACT-supported new Learning Centres in Bebuldangi, Chenga Ghat, Kawabhitta B**h Tola, Khatya Bhitta and Birnabari. During the visit, we discussed classroom preparedness, community participation, and strategies to ensure that every child gets the opportunity to learn, grow and progress.

Every girl deserves the opportunity to learn, dream and move forward.

डिजिटल शिक्षा की ओर एक कदमकंप्यूटर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत, आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा गांगी मदरसा, प्रखंड बहादुरगंज...
15/08/2026

डिजिटल शिक्षा की ओर एक कदम

कंप्यूटर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत, आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन द्वारा गांगी मदरसा, प्रखंड बहादुरगंज में आईटी शिक्षा के लिए कंप्यूटर प्रदान किए गए।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। हमें विश्वास है कि यह पहल विद्यार्थियों के लिए सीखने के नए अवसर खोलेगी और उन्हें तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाएगी।

आज़ाद इंडिया फ़ाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर, डिजिटल साक्षरता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Address

Azad Manzil, Line Mohalla
Kishanganj
855107

Opening Hours

Monday 9:30am - 4:30pm
Tuesday 9:30am - 4:30pm
Wednesday 9:30am - 4:30pm
Thursday 9:30am - 4:30pm
Friday 9:30am - 4:30pm
Saturday 9:30am - 4:30pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azad India Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Azad India Foundation:

Shortcuts

Share