National social Club trust

National social Club trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from National social Club trust, Youth Organization, Umh News college Road khurja, Khurja.

National Social Club trust
शिक्षा, बेरोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण और जल संरक्षण, मानव अधिकारों का संरक्षण, देश और संस्कृति, गरीब लड़कियों का निशुल्क विवाह, व्यापारियों की कल्याण योजनाएं, पत्रकारों के अधिकार और उनका संरक्षण, बुजुर्गों का सम्मान आदि

श्री हनुमान जयंती पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट द्वारा पुष्प वर्षा की गई और शोभायात्रा समिति को स्मृति चिन्ह प्रदान कर। सम्म...
03/04/2026

श्री हनुमान जयंती पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट द्वारा पुष्प वर्षा की गई और शोभायात्रा समिति को स्मृति चिन्ह प्रदान कर। सम्मानित किया गया।

श्री राम नवमी पर खुर्जा में निकाली गई शोभायात्रा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट की तरफ से आइसक्रीम का भंडारा किया गया।शोभाया...
28/03/2026

श्री राम नवमी पर खुर्जा में निकाली गई शोभायात्रा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट की तरफ से आइसक्रीम का भंडारा किया गया।
शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और जल वितरण किया गया।
सेवा कैंप न्यू लक्की स्टोर रेडीमेड गारमेंट्स पर किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह रहे।
इस दौरान उपस्थित सहयोगियों में प्रदेश गवर्नर श्री दीपक गर्ग आढ़ती, प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाबूक बंसल,
नगर अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, सचिव विकाश वर्मा, अंकुश गर्ग, राहुल शर्मा, अंकित गुप्ता, बसंत कनोड़िया, हरिओम गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शेखर वर्मा और प्रांजल आदि उपस्थित रहे।

28/03/2026

राम नवमी पर नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का सेवा कैंप
आइस क्रीम वितरण

खुर्जा,  मां महाकाली की परंपरागत विशाल नगर शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां भगवती निष्काम...
25/03/2026

खुर्जा, मां महाकाली की परंपरागत विशाल नगर शोभायात्रा बुधवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मां भगवती निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के दौरान पूरा नगर मां के जयकारों से गूंज उठा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट ने पुष्प वर्षा और जल वितरण कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
02/03/2026

नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

28/02/2026
नेशनल सोशल क्लब काहोली मिलन कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है।2 मार्च दिन सोमवारसमय दोपहर 3 बजे सेस्थान। विराज रेस्टोरें...
27/02/2026

नेशनल सोशल क्लब का
होली मिलन कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित है।

2 मार्च दिन सोमवार
समय दोपहर 3 बजे से
स्थान। विराज रेस्टोरेंट, कॉलेज रोड। खुर्जा।
फूलों की 🫟 होली

सचिन अग्रवाल
9528413080

नेशनल सोशल क्लब की कवरेज देने पर सभी पत्रकारों को धन्यवाद।।
19/02/2026

नेशनल सोशल क्लब की कवरेज देने पर सभी पत्रकारों को धन्यवाद।।

16/02/2026

नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
खुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में वार्षिक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम खुर्जा नगर की नई बस्ती, कॉलेज रोड स्थित एक आवास पर आयोजित किया गया.

नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्नखुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में वार्षिक कार्...
15/02/2026

नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
खुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में वार्षिक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम खुर्जा नगर की नई बस्ती, कॉलेज रोड स्थित एक आवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश गवर्नर दीपक गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सभा का संचालन सचिन अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, सचिव विकास वर्मा तथा कोषाध्यक्ष अंकुश गर्ग सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
पूर्व अध्यक्ष योगेश मोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।
संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है और विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करती है। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि क्लब निर्धन एवं दिव्यांगजनों की सहायता, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में दीपक गर्ग आढ़ती, पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, सचिन अग्रवाल, योगेश मोहन अग्रवाल, बसंत कानोड़िया, भावुक बंसल, रूपेश गर्ग, अंकुश गर्ग, दुष्यंत जैन, विकास वर्मा, धर्मेंद्र कुमार राघव, अंकित गुप्ता एवं चिराग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवसखुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इ...
26/01/2026

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
खुर्जा। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी एवं नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह राघव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन खुर्जा नगर के कबाड़ी बाजार में किया गया, जहाँ राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तथा श्री जी परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल ने “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित लोगों ने गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, बसंत कानोड़िया, हरिओम गुप्ता, विकास वर्मा, अंकुश गर्ग, धर्मेंद्र पाल सिंह, राहुल शर्मा, चिराग अग्रवाल, विकास सोनी, अमन गोविंद, विजय अग्रवाल, किशन जैन, उमेश गुप्ता, साक्षी चौधरी, जयप्रकाश शर्मा, राहुल अग्रवाल, संजय गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Address

Umh News College Road Khurja
Khurja
203131

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National social Club trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share