06/06/2023
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2023 को विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर आरोग्य भवन-1, बरियातु रोड, रांची में ‘प्राकृतिक खेती एवं पौधा रोपण’ के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारम्भ महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया।
जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूँटी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभारी निदेशक श्री राजेश शर्मा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकरी प्रभावती कुमारी, एम.आई.एस संजय कुमार, अड़की प्रखण्ड के उपप्रमुख श्रीमती सीता नाग, प्रशिक्षक उमा देवी, पुष्पा भेंगरा, बालमती देवी, कलावती देवी एवं 30 प्रशिक्षु कार्यक्रम में भाग लिए।
अपने स्वागत भाषण में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि विकास भारती बिशुनपुर विगत 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते आ रही है। पर्यावरण के क्षेत्र में हमारे कार्य को समाज एवं सरकार दोनों ने ही सराहा है। इन वर्षों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों की संख्या में संस्था ने पौधरोपण किया है। इसके अलावे संस्था के नवाचारी प्रयोग बोराबांध के माध्यम से जल संरक्षण का कार्य किया गया है। संस्था अपनी ईकाई जन शिक्षण संस्थान के द्वारा गांव-गांव में युवाओं को हुनर सिखाने का काम कर रही है।
महामहिम के हाथों जन शिक्षण संस्थान विकास भारती खूँटी के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभावती कुमारी और अड़की की पूर्व प्रखण्ड उपप्रमुख सीता नाग को प्रतीकात्मक रूप से कटहल, नीम, आम के फलदार पौधे दिए गए, साथ-ही सभी प्रतिभागियों को भी फलदार पौधे वितरित किए गए।
तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल झारखंड श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने अपने सम्बोधन में सबसे पहले, मैं आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। आज इस अवसर पर यहाँ आप सभी के बीच सम्मिलित होकर मुझे अत्यांत प्रसन्नता हो रही है। मुझे यह जानकर अत्यंत हर्ष हो रहा है विकास भारती विगत 40 वर्षों से निरंतर समाज उत्थान के साथ प्रकृति की दिशा में विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहा है। जो निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। जिसने गांव-गांव पहुंचकर लोंगों को पर्यावरण और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता मंत्रायल के अंतर्गत आने वाला जन शिक्षण संस्थान, रांची द्वारा विकास भारती बिशुनपुर के रांची कंेद्र में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जैसा कि हमें ज्ञात है 1 से 15 जून, 2023 तक जी 20 के शैक्षिक समूह की बैठक के अवसर पर मंत्रायल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को क्षैक्षिक व कौशल विषय जनभागीदारी के जोड़ने का काम कर रहा है। एक बार पुनः आप सभी को पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई।
धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात् कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
तथा खूँटी जिला के मुरहूँ प्रखण्ड में आज सोमवार 5 जून को जन शिक्षण संस्थान खूँटी ने जी 20 जन भागीदारी पखवाड़े के अन्तर्गत वृक्षा रोपन कार्यक्रम किया गया। जिसमें सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कुमार शशि प्रकाश, लेखापाल श्री अंकित कुमार, प्रशिक्षक राबिया प्रवीन तथा प्रशिक्षुगण उपस्थित रहे।
, , , ,