21/08/2026
चूरू में आज आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ सर्व समाज के युवाओं ने दिया परिवाद
चूरू। सोशल मीडिया पर किरण शेखावत द्वारा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेडी के संबंध में कथित रूप से अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर आज सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली थाना, चूरू पहुंचकर परिवाद प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर, सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणियों की जांच करने तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
सर्व समाज के लोगों ने कहा कि महापुरुषों एवं सामाजिक व्यक्तित्वों के प्रति काफी समय से अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है। पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
इस दौरान उपेन्द्र सिंह जसरासर, कमल सिंह दूधवाखारा, पूर्ण सिंह चलकोई, अमर सिंह पुनरास, पंकज सिंह ढाढ़र, प्रदीप सिंह कसूम्बी, अनुपम सिंह ढाढ़र, संजय सिंह ख्याली, विक्रम सिंह श्यामपुरा, पर्वत सिंह कोहिना, जितेंद्र सिंह पुनरास, नवरत्न शर्मा चूरू, राजीव लांबा चूरू, दिनेश गोदारा बीकानेर, नरेश सिंह बिनासर, आनन्द सिंह लाखाऊ, दिनेश सैनी रतनगर, महेश राठौड़ राणासर, बहादुर सिंह बिघराना , रिछपाल चौधरी बीकानेर, प्रवीण चौधरी रिंगस, श्रवण चौधरी बीकानेर, शार्दूल सिंह मितासर, भूपेंद्र सिंह मांगासर, अमित सिंह मथौड़ी, तेजपाल सिंह जयपुर, शंकर सिंह मितासर, जमील खान चूरू, नरेन्द्र मेघवाल चूरू महेश कुमार नायक चूरू, तुषार शर्मा गाजसर, मकसूद खान चूरू,विवेक कुमार वर्मा चूरू, डालनाथ सिद्ध बीकानेर, कमल निर्वाण सरदारशहर, शाहरुख खान तारानगर, आदि उपस्थित रहे!
#चूरू #सर्वसमाज #कोतवालीचूरू #सेसुखदेवसिंहगोगामेड़ी
#श्रीराष्ट्रीयराजपूतकरणीसेना #न्याय
#शीलासुखदेवसिंहगोगामेडी