09/08/2026
प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न
दिनांक 7 अगस्त 2026_मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद विकासखंड खंडवा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाकर जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की एवम शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। बैठक में ब्लॉक समन्वयक राजकुमार मालाकार द्वारा अगस्त माह के लिए स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने सहित विभिन्न जनजागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से किरण दीदी ,आरती दीदी द्वारा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशा मुक्ति की शपथ करवाई गई दिया। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा द्वारा बच्चों के अधिकार , हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति के कार्य आदि के बारे जानकारी प्रदान की गई आरसेटी से प्रबंधक आरडी पटेल द्वारा संस्था में संचालित कोर्स जैसे जैविक खेती, डेयरी फार्मिंग, मोबाइल रिपेयरिंग आदि कोर्स के निशुल्क प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, नवांकुर संस्थाओं से रोशनी झा, हेमराज पटेल, धनपाल सोलंकी,राम वर्मा, नारायण फरकले परामर्शदाता आशीष पटेल,प्रीति गीते, राहुल,दिलावर सोनरिश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार मनोज वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पोधरोपण कर किया गया।