Bhumi Foundation

Bhumi Foundation NGO

04/03/2026

अश्वगंधा की खेती ....

02/01/2026
02/01/2026
11/12/2025

एक छोटा सा प्रयास ....

11/12/2025

जल संचय अभियान

जल संरक्षण
11/12/2025

जल संरक्षण

जल संचय अभियान - कलेक्टर महोदय श्री ऋषभ गुप्ता जी के द्वारा स्वैच्छिक संगठनों की एक दिवसीय जल संचय पर कलेक्टर सभागृह में...
11/12/2025

जल संचय अभियान - कलेक्टर महोदय श्री ऋषभ गुप्ता जी के द्वारा स्वैच्छिक संगठनों की एक दिवसीय जल संचय पर कलेक्टर सभागृह में कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में संस्था से अर्जुन पवार ने सहभागिता की ।

जल संचय अभियान (PRO KHANDWA)
20/11/2025

जल संचय अभियान (PRO KHANDWA)

*जल संरक्षण की दिशा में खालवा का बड़ा कदम: रिचड़ीखेड़ा में 150 बोरी का बोरी बंधान निर्माण*  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ...
20/11/2025

*जल संरक्षण की दिशा में खालवा का बड़ा कदम: रिचड़ीखेड़ा में 150 बोरी का बोरी बंधान निर्माण* मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला खंडवा के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल जी के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान के अंतर्गत खालवा विकासखंड के ग्राम रिचड़ीखेड़ा में आज महत्वपूर्ण जल संरक्षण गतिविधि संचालित की गई।
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम, खालवा के विद्यार्थी एवं नवांकुर संस्था भूमि फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीणजन की सहभागिता के साथ जामुन नाले पर 150 बोरी का बोरी बंधान तैयार किया गया। परिषद द्वारा 15 नवंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चलाए जा रहे जल संचय अभियान के तहत यह गतिविधि आयोजित की गई।छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने गांवों में लगातार जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाई जा रही है।आज के कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, परामर्शदाता श्री मोहन रोकड़े, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रिचड़ीखेड़ा के सचिव श्री संताराम धुर्वे, दगड़ू धुर्वे, जगदीश कास्डे, गायत्री यूईके, सुमन और करीना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस पहल से क्षेत्र में जल संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशरायपुर (खंडवा)।...
24/07/2025

हरियाली अमावस्या पर नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली यात्रा, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रायपुर (खंडवा)।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद खंडवा के निर्देशन में भूमि फाउंडेशन संस्था द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम रायपुर, सेक्टर गुलाई (विकासखंड खालवा) में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती सरजू बाई सेंधवाल एवं विशेष वक्ता श्री मोहन रोकड़े ने उपस्थित नवांकुर सखियों को वृक्षों के महत्व, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि हरियाली अमावस्या केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और उसे सहेजने का एक संकल्प दिवस है।

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री चेतना केंद्र रायपुर से एक जनजागरूकता रैली के रूप में हुई, जो नदी तट स्थित महादेव मंदिर तक पहुंची। वहां मंदिर परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने गांवों में वृक्षारोपण कर इस अभियान को आगे बढ़ा सकें।

इस आयोजन में ग्राम पंचायत रायपुर की उप सरपंच श्रीमती शीतल चौहान, श्री साबुलाल पालवी, श्री संजय चौहान, श्री ललित पवार, श्री मगन पवार,अर्जुन पवार,शिव कुमार पाटिल,आनंद पवार,दीपक यादव,ज्योति राजपूत एवं खेमा राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधारोपण 2025, निश्चित ही इस संकल्प के साथ आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु के साथ मीठे फल...
05/06/2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधारोपण 2025, निश्चित ही इस संकल्प के साथ आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राणवायु के साथ मीठे फल मिलेंगे ।

Address

Khandwa
450117

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhumi Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhumi Foundation:

Share