दक्ष फाउंडेशन - Daksh Skill & Environment Development Society

  • Home
  • India
  • Khandwa
  • दक्ष फाउंडेशन - Daksh Skill & Environment Development Society

दक्ष फाउंडेशन - Daksh Skill & Environment Development Society We provide hands on training on various subjects like electronic circuit design, Hand tool operations & latest technology demonstration.

🚀 गगनयान मिशन परीक्षण में भारत की बड़ी सफलता! 🇮🇳गगनयान प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों (Vyomnauts) को अं...
14/04/2026

🚀 गगनयान मिशन परीक्षण में भारत की बड़ी सफलता! 🇮🇳

गगनयान प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों (Vyomnauts) को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित वापस पृथ्वी पर लाना है। 👨‍🚀

अंतरिक्ष यात्रा की सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करना होता है। इसके लिए उन्नत पैराशूट 🪂 और रिकवरी सिस्टम आवश्यक होते हैं।

10 अप्रैल 2026 को (ISRO) ने Second Integrated Air Drop Test (IADT-02) को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस परीक्षण में 5700 किलो वजनी क्रू मॉड्यूल को चिनूक हेलीकॉप्टर 🚁 द्वारा लगभग 3 किमी ऊँचाई तक ले जाकर समुद्र 🌊 में ड्रॉप किया गया।

टेस्ट में चार अलग-अलग प्रकार के कुल 10 पैराशूट 🪂 सही क्रम में खुले, जिससे मॉड्यूल की गति सुरक्षित स्तर तक कम हुई और अंत में भारतीय नौसेना ⚓ द्वारा सफलतापूर्वक रिकवरी की गई।

गगनयान मिशन के तहत भविष्य में 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लो अर्थ ऑर्बिट 🌍 में 3–7 दिनों के लिए भेजने की योजना है, और 2026–2027 के बीच पहला मानवयुक्त मिशन संभव माना जा रहा है।

यह सफलता भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो अपने दम पर इंसानों को अंतरिक्ष में भेज सकते हैं 💪

Follow our WhatsApp channel for more such Science updates.

Daksh Foundation™
www.daksh.org.in
Call - 8109127238

🇮🇳 ISRO ने किया अमेरिका 🇺🇸 के BlueBird Satellite 🛰️ का सफल प्रक्षेपण 🥳🛰️ 6000 किलो के BlueBird Satellite से हमें -📡 दूर ...
25/12/2025

🇮🇳 ISRO ने किया अमेरिका 🇺🇸 के BlueBird Satellite 🛰️ का सफल प्रक्षेपण 🥳

🛰️ 6000 किलो के BlueBird Satellite से हमें -
📡 दूर दर्ज के इलाकों एवं आपदा में बेहतर मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।
📱 फोन को सीधे सैटेलाइट से जोड़ने में मदद मिलेगी जिससे ➡️ बिना टावर के कॉल और इंटरनेट संभव होगा 🌐

🚀 लॉन्च व्हीकल LVM-3 भारत का सबसे शक्तिशाली 💪 रॉकेट है:
🔹 ऊँचाई: लगभग 150 फुट
🔹 वज़न: करीब 6.4 लाख किलो
🔹 Payload Capacity:
👉 4,000 से 8000 किलोग्राम

🧑‍🚀 यही रॉकेट भारत के Gaganyaan Human Space Mission के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।

📱 Follow us for more such updates:
🔹 Facebook: https://www.facebook.com/share/1DcRouLxbo/

🔹 WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

🌐 Website: www.daksh.org.in

📞 Call: 8109127238


30/11/2025

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन कई शहरों में आधिकारिक पॉल्यूशन मॉनिटरिंग सेंटर उपलब्ध नहीं हैं।

🌱 सो दक्ष फाउंडेशन, खंडवा ने अपना स्वयं का Pollution & Weather Display System तैयार किया है।

🔧 हमारे द्वारा विकसित हार्डवेयर एवं वेबपेज PM2.5, PM10, तापमान (🌡️) एवं ह्यूमिडिटी (💧) का लेटेस्ट डेटा प्रदर्शित करता है।
📍 सेंसर इस समय आनंद नगर, खंडवा में स्थापित है, आप वहां का लाइव डेटा निम्न वेबसाइट पर देख सकते हैं:
🔗 https://quickserve.me/aqi/knw.html

❓ डेटा समझने में कोई दिक्कत या प्रश्न हो तो हमसे जरूर पूछें।

📱 Follow us for updates:
🔹 WhatsApp: Join Channel
🔹 Facebook: Daksh Foundation India
🌐 Website: www.daksh.org.in
📞 Call: 8109127238


🚀 भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है! 🇮🇳आज शाम 5:26 बजे, ISRO अपने सबसे शक्तिशाली रॉक...
02/11/2025

🚀 भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है! 🇮🇳

आज शाम 5:26 बजे, ISRO अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM-3 के ज़रिए विशालकाय yCMS-03 Communication Satellite को अंतरिक्ष की नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला है 🌌

✨ खास बात:
पहली बार भारत अपनी धरती से 4,000 किलोग्राम से अधिक वज़न वाला सैटेलाइट Geosynchronous Transfer Orbit (GTO) में स्थापित करेगा!

📺 सीधा प्रसारण देखें:
👉 [YouTube Live](https://www.youtube.com/live/yAR9fV48Hjw?si=VWuzWp3nZ150nNSX)

📱 Follow us for updates:
🔹 WhatsApp: [Join Channel](https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P)
🌐 Website: www.daksh.org.in
📞 Call: 8109127238

Watch the live launch of ISRO’s LVM3-M5 carrying the CMS-03 communicationsatellite from SDSC/ISRO Sriharikota. Tune in for real-time coverage, commentaryand ...

30/07/2025

🚀 ISRO ने सफलतापूर्वक NISAR उपग्रह 🛰️ लॉन्च किया! 🌍

ISRO और NASA का सर्वप्रथम संयुक्त मिशन, NISAR (NASA‑ISRO Synthetic Aperture Radar), 30 जुलाई 2025 को GSLV‑F16 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ ।

NISAR पृथ्वी को सभी मौसम और दिन‑रात में उच्च‑रिज़ॉल्यूशन रडार इमेजिंग की सुविधा देता है। इसकी क्षमता 1 सेंटीमीटर तक की सूक्ष्म सतह परिवर्तनों का पता लगाने की है 🧐

NASA द्वारा विकसित L‑बैंड और ISRO द्वारा विकसित S‑बैंड रडार, मिलकर NISAR को बनाते हैं दुनियाभर में निरीक्षण के लिए सर्व‑श्रेष्‍ठ रडार सिस्टम 🎉

सेटेलाइट 🛰️ से हमें प्राकृतिक आपदाओं का पहले से सटीक अनुमान लगाने में मदद मिलेगी एवं कृषि, वन आवरण परिवर्तन और समुद्र तल वृद्धि पर बेहतर डेटा प्राप्त हो सकेगा।

प्रमोचन 🚀 का शानदार वीडियो देखना न भूलें 😊



Follow us on -

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Facebook - https://www.facebook.com/DakshFoundationIndia

Web - www.daksh.org.in

Call - 081091 27238

सभी गुरुओं को सादर प्रणाम जिन्होंने अपना जीवन आविष्कारों एवं अन्वेषण के लिए समर्पित किया, जिनके कारण आज हम स्वस्थ, सुरक्...
10/07/2025

सभी गुरुओं को सादर प्रणाम जिन्होंने अपना जीवन आविष्कारों एवं अन्वेषण के लिए समर्पित किया, जिनके कारण आज हम स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन जी पा रहे हैं।

गुरुओं की स्तुति के साथ उनके ज्ञान को ग्रहण और अनुपालन करने का प्रयास रहे इसी कामना के साथ आप सभी को संस्था की ओर से शुभ गुरुपूर्णिमा 💐🙏🏼

Follow us on -

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Web - www.daksh.org.in

Call - 8109127238

26/06/2025

🚀✨ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की डॉकिंग का आनंद — भविष्य के वैज्ञानिकों के साथ! 🧑🏼‍🔬😃

दक्ष फाउंडेशन™ द्वारा शासकीय विद्यालय आनंद नगर खंडवा में Axiom Mission 4 की ISS से डॉकिंग का सीधा प्रसारण किया गया 📺

बच्चों ने बड़े उत्साह से ISS 🛰️ पहुँचने वाले पहले भारतीय "शुभांशु शुक्ला" एवं अन्य 3 एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन में जाते देखा 🇮🇳

इस ऐतिहासिक क्षण ने छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाई साथ ही संस्था प्रमुख ने उनके प्रश्नों के सरल भाषा में उत्तर दिए।

विद्यालय परिवार का सहयोग एवं हमें अवसर प्रदान करने के लिए आभार 💐🙏🏼

Follow us on -

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Facebook - https://www.facebook.com/DakshFoundationIndia

Web - www.daksh.org.in

Call - 8109127238

🚀🇮🇳 *ISRO ऐस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला* बस 20 मिनट्स में (12:01 PM IST) अमेरिका के **केनेडी स्पेस सेंटर** से SpaceX Falcon ...
25/06/2025

🚀🇮🇳 *ISRO ऐस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला* बस 20 मिनट्स में (12:01 PM IST) अमेरिका के **केनेडी स्पेस सेंटर** से SpaceX Falcon 9 रॉकेट में सवार होकर 3 अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ Crew Dragon C213 कैप्सूल में AXIOM-4 मिशन पर निकलेंगे! 🌌🛰️

✨ शुभांशु, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे, और पहले भारतीय जो ISS तक पहुंचेंगे! 🇮🇳🚀

📆 26 जून, शाम लगभग 4:30 बजे (IST) यान का ISS से संपर्क स्थापित होने की संभावना है।

📺 लाइव टेलीकास्ट देखना न भूलें 😃

https://www.youtube.com/live/YAue1QljRg4?si=wJgflxEZG9Hfvbyo

हमें फॉलो करें...

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Facebook - https://www.facebook.com/DakshFoundationIndia

Web - www.daksh.org.in

Call - 8109127238

The Ax-4 mission will “realize the return” to human spaceflight for India, Poland, and Hungary, with each nation’s first government-sponsored flight in more ...

🧠 यह गणित आपका दिमाग हिला देगा! 🤯पृथ्वी के चारों ओर ज़मीन से सटा कर अगर हम एक रस्सी लपेटें,तो इसके लिए हमें चाहिए करीब 4...
16/06/2025

🧠 यह गणित आपका दिमाग हिला देगा! 🤯

पृथ्वी के चारों ओर ज़मीन से सटा कर अगर हम एक रस्सी लपेटें,
तो इसके लिए हमें चाहिए करीब 40,030 किलोमीटर लंबी रस्सी! 😮

अब अगर हम वही रस्सी ज़मीन से बस 1 फुट ऊपर हवा में बाँधना चाहें,
तो आपको क्या लगता है — कितनी और लंबी रस्सी लगेगी? 🤔

सोचिए...
थोड़ा और सोचिए... 🧠

लग रहा होगा — कुछ हज़ार किलोमीटर और लगेगी, है ना? 😄

पर सही उत्तर सुनकर आप दंग रह जाएंगे! 😲

👉 फॉर्मूला है: अतिरिक्त रस्सी = 2 × π × बढ़ाई हुई ऊँचाई

तो सिर्फ़ 6.28 फुट ज़्यादा रस्सी चाहिए होगी 😃

ऐसे ही मजेदार वैज्ञानिक तथ्यों के लिए हमें फॉलो करें...

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Web - www.daksh.org.in

आज विज्ञान और मानवता ने एक ऐसा प्रकाशस्तंभ खो दिया, जिसने न केवल ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में योगदान दिया, बल्कि सम...
20/05/2025

आज विज्ञान और मानवता ने एक ऐसा प्रकाशस्तंभ खो दिया, जिसने न केवल ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने में योगदान दिया, बल्कि समाज में फैले अंधविश्वासों के अंधकार को दूर करने का भी संकल्प लिया।

*डॉ. जयंत नारळीकर* इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिज़िक्स (IUCAA) के संस्थापक निदेशक थे। उनकी सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिक उपलब्धि 'हॉयल-नारळीकर सिद्धांत' है, जिसे उन्होंने ब्रिटिश वैज्ञानिक सर फ्रेड हॉयल के साथ मिलकर विकसित किया था।

विज्ञान को आम जनता तक पहुँचाने के लिए उन्होंने कई पुस्तकें और लेख लिखे। उन्हें पद्म विभूषण, पद्म भूषण, महाराष्ट्र भूषण और कलिंग पुरस्कार जैसे कई सम्मान प्राप्त हुए।

उनकी हर पुस्तक, हर व्याख्यान, और हर प्रयास आने वाली पीढ़ियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता रहेगा।

🙏सादर श्रद्धांजलि 💐

NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 March सुबह 3:27 बजे याने बस 2 घंटों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स...
18/03/2025

NASA अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 March सुबह 3:27 बजे याने बस 2 घंटों में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से नौ महीनों बाद पृथ्वी पर लौटने वाले हैं 🥳

आइए, हम सभी मिलकर इस गौरवपूर्ण पल का आनंद लें और सुनीता विलियम्स एवं उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साहस और समर्पण को सलाम करें 🫡

लाइव टेलीकास्ट लिंक

https://www.youtube.com/live/IDYt1l_7UvU?feature=shared




Follow us on-

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Facebook - https://www.facebook.com/DakshFoundationIndia

Web - www.daksh.org.in

Call - 8109127238

Watch with us as the four members of NASA's SpaceX Crew-9 mission—NASA astronauts Nick Hague, Suni Williams, Butch Wilmore, and cosmonaut Aleksandr Gorbunov—...

16/03/2025

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी 19 मार्च को लगभग तय 😃

स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन 🚀 ने 27 घंटे की यात्रा के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) 🛰️ के साथ सफलतापूर्वक डॉकिंग की। यह मिशन अंतरिक्षयात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर, को बदलने के लिए भेजा गया है, जो तकनीकी समस्याओं के कारण पिछले नौ महीनों से आईएसएस पर थे 😐

देखिए स्पेस स्टेशन के अंदर से डॉकिंग का शानदार वीडियो 😊

Follow us on-

WhatsApp - https://whatsapp.com/channel/0029VaVwZjQ9hXF0zFnqdE3P

Facebook - https://www.facebook.com/DakshFoundationIndia

Web - www.daksh.org.in

Call - 8109127238

Address

Khandwa
450001

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm

Telephone

+918109127238

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when दक्ष फाउंडेशन - Daksh Skill & Environment Development Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to दक्ष फाउंडेशन - Daksh Skill & Environment Development Society:

Share