Madhorajpura - माधोराजपुरा

Madhorajpura - माधोराजपुरा जय श्री राम

🚩🙏🏻 जय श्री राम 🙏🏻🚩*ग्राम माधोराजपुरा के श्री राम जानकी मंदिर की कृषि भूमि पर आगामी फसल के लिए बोली (जमीन जुताई/जपाई) का...
22/03/2026

🚩🙏🏻 जय श्री राम 🙏🏻🚩

*ग्राम माधोराजपुरा के श्री राम जानकी मंदिर की कृषि भूमि पर आगामी फसल के लिए बोली (जमीन जुताई/जपाई) का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के शुभ अवसर पर 27 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में किया जाएगा।

अतः श्री राम जानकी मंदिर में सभी आदरणीय ग्रामवासि सादर निमंत्रण (आमंत्रित) हैं। जो श्रद्धालु मंदिर की भूमि को जोतना, बोली लगाना (जमीन जुताई/जपाई) चाहते हैं, वह और सभी आदरणीय ग्रामवासि श्रद्धालु निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग लें।

आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाएं।

आप सभी इस संदेश को सादर निमंत्रण (आमंत्रण) मानें तथा इसे केवल अपने तक सीमित न रखें। कृपया अधिक से अधिक लोगों तक यह सूचना पहुँचाने का कष्ट करें।

जय श्री राम🚩
श्री राम जानकी मंदिर
Madhorajpura - माधोराजपुरा

21/03/2026
21/03/2026

* *फसल खराब होने पर चिंतित ना हो 72 घण्टे के अंदर शिकायत दर्ज करवाएं*

* *इस महत्वपूर्ण जानकारी को देशभर में शेयर कर अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें*

* किसान भाइयों, यदि आपके क्षेत्र में फसलों में बारिश से नुकसान हुआ है और आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाया है, तो आप निम्नलिखित तरीकों से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं:

* **शिकायत दर्ज करवाने के तरीके:*

1. *टोल फ्री नंबर 14447*: फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें।
2. *क्रॉप इंस्योरेंस ऐप*: क्रॉप इंस्योरेंस ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
3. *PMFBY वॉट्सएप चेटबोट*: PMFBY वॉट्सएप चेटबोट (7065514447) पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

* *शिकायत दर्ज करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ रखे l*

1. कृषक का आधार कार्ड
2. पंजीकृत मोबाइल नंबर
3. बीमा पॉलिसी नंबर ( यदि आपके पास उपलब्ध हो तो, अन्यथा आवश्यक नहीं है)

* *बीमा कंपनी द्वारा पूछे जाने पर बताए-*
* 1 फसल किस अवस्था मे थी ? - खेत मे कटी हुई /खड़ी फसल

* 2 बारिश कब हुई?- फसल कटाई के बाद मे (दिनो के बाद में बारिश हुई )

* *व्यक्तिगत बीमा क्लेम खड़ी फसल में देय नहीं है अतः फसल कटाई उपरांत/ खेत में सुखाने के लिए रखी हुई/ मंड़ाई आदि के दोरान नुकसान होने पर बिमित किसान अवश्य शिकायत दर्ज करवाकर बीमा क्लेम ले सकते हैं*

समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि RMS 2026–27 के अंतर्गत गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।किसान भाई त...
04/02/2026

समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि RMS 2026–27 के अंतर्गत गेहूं खरीद हेतु पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।
किसान भाई तुरंत👇🏻
https://mspproc.rajasthan.gov.in
👆🏻पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवाएँ।
कृपया निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:
गिरदावरी में फसल का विवरण सही दर्ज हो
जन आधार में बैंक खाता विवरण सही एवं अपडेट हो
सरकार द्वारा MSP ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा।
👉 अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाएँ।
— FCI
#जयश्रीरराम

22/01/2026

आज ग्राम माधोराजपुरा में हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कलश यात्रा के पश्चात विधिवत रूप से प्रसादी वितरण किया गया।
आज पूरे माधोराजपुरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण बना रहा।
सभी हिंदू भाई-बहनों ने शांतिपूर्ण सहयोग के साथ इस आयोजन का आनंद लिया।
जय श्री राम 🚩

#जयश्रीरराम

11/01/2026

🕉️ समस्त ग्रामवासियों से मुख्य आग्रह एवं सभा हेतु सादर निमंत्रण 🕉️
समस्त ग्रामवासियों एवं समस्त हिन्दू भाई-बहनों से विनम्र निवेदन है कि—
📅 आज सायं 6:30 बजे
📍 श्री राम जानकी मंदिर, ग्राम माधोराजपुरा
में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक / सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सहभागिता करें।
इस सभा में आगामी
📅 22 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले
विशाल हिन्दू सम्मेलन के उपलक्ष्य में—
🔹 कार्यक्रमों का विचार-विमर्श
🔹 आयोजन की रूपरेखा व तैयारियों का अवलोकन
🔹 शोभायात्रा, भजन-कीर्तन, प्रसाद/भंडारा आदि का विस्तृत विवरण
🔹 ग्रामवासियों की भूमिका व सहभागिता
पर चर्चा की जाएगी।
अतः आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें ,

तथा आज की इस सभा और हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

🌺 आयोजन की पृष्ठभूमि 🌺
🕉️ विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
🙏 आपकी उपस्थिति अत्यंत आवश्यक एवं प्रार्थनीय है।
🙏 जय श्री राम
— सकल हिन्दू समाज
ग्राम : माधोराजपुरा

#जयश्रीरराम

23/11/2025

Madhorajpura - माधोराजपुरा

18/11/2025

Madhorajpura - माधोराजपुरा केशोरायपाटन

केबल चोरी से किसानों में आक्रोश — 5 महीने में तीसरी बार घटना, थानाधिकारी को ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी

केशोरायपाटन शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि नवीन श्रृंगी ने बताया कि माधोराजपुरा सहित आसपास के कई गांवों में बीती रात 20 से अधिक किसानों की मोटरों की केबल चोरी हो गई। लगातार बढ़ती चोरी की इन घटनाओं से किसानों में रोष व्याप्त है। पिछले पाँच महीनों में इलाके में तीन से अधिक बार ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।

आज किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता हरिशंकर नागर के नेतृत्व में पाटन थानाधिकारी से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी तथा जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ने और चोरी हुई केबल बरामद करने की मांग की।

युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने भी किसानों से मुलाकात कर प्रशासन पर शीघ्र कार्रवाई का दबाव बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चलती हुई मोटरों से भी केबल चोरी की जा रही है। लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से किसान और ग्रामीणों में निराशा और नाराज़गी है।

किसान रामराज नागर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मामले का खुलासा नहीं किया गया, तो ग्रामीण उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की शिकायत पर थानाधिकारी हंसराज मीणा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान शंकर नागर, रामराज नागर, रामावतार, अमरलाल, सोनू नागर, धन्नालाल, अभिषेक नागर, लोकेश गौतम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतः समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि जब तक केबल चोरों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक सभी किसान सतर्क और सावधान रहें।

05/11/2025

नील गाय पकड़ने के लिए ऐसा काम हमारे इधर बी होना चाहिए कि नहीं दोस्तों

Address

Madhorajpura
Keshorai Patan
323602

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhorajpura - माधोराजपुरा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share