सत्यमेव जयते , by ROHIT SINGH

सत्यमेव जयते , by ROHIT SINGH मानव सेवा ही धर्म है!

13/05/2025

शादी पर 25 लाख रुपये खर्च करने के बाद उसके 25 दिन चलने की भी गारंटी नही है। 50 प्रतिशत रिश्ते टूट रहे है। आने वाले दिनों मे ये प्रतिशत और बढ़ेगा। इसका प्रमुख कारण तो ये है कि लोग दिखावा इतना करने लगे है कि उनके साथ वक़्त गुजारे बिना उनकी असलियत नजर ही नही आती। लोगों का पेशंस लेवल जीरो हो गया है इग्गो का स्तर 100 पर पहुँच गया है। एकल परिवार होने के कारण लड़के लड़कियों को संस्कार सीखने को नही मिल रहे। आने वाले दिनो मे समस्याएं और बढ़ेगी।

कल्पना कीजिए—एक असीम सूनापन, जहाँ चारों ओर बस अंधकार और अनिश्चितता है। हर दिन सूरज उगता और ढलता है, लेकिन वहाँ, अंतरिक्ष...
19/03/2025

कल्पना कीजिए—एक असीम सूनापन, जहाँ चारों ओर बस अंधकार और अनिश्चितता है। हर दिन सूरज उगता और ढलता है, लेकिन वहाँ, अंतरिक्ष में, समय जैसे थम गया हो। 9 महीने तक अकेले रहना… न कोई अपना, न कोई आवाज़, बस धैर्य की परीक्षा!

लेकिन हौसला अटूट था!

यह वही जज़्बा था, जो एक माँ अपने गर्भ में पल रहे शिशु के लिए रखती है—हर दर्द सहकर भी, हर मुश्किल झेलकर भी, बस आगे बढ़ते रहने का विश्वास।

सुनीता विलियम्स के लिए ये 9 महीने सिर्फ समय नहीं थे, बल्कि हर पल अपने इरादों को और मजबूत करने की घड़ी थी। जब तकनीकी खराबी ने उनकी धरती पर वापसी की राह कठिन बना दी, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। हर दिन, अपने अंदर के डर को हराकर, खुद को संभाला, रिसर्च जारी रखी और मन में भरोसा बनाए रखा—"मैं लौटूंगी!"

धरती पर लोग उनकी बहादुरी की कहानियाँ सुन रहे थे, उनके साहस की मिसालें दी जा रही थीं। बच्चे, महिलाएँ, युवा—हर कोई उनसे प्रेरणा ले रहा था कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।

और फिर वह दिन आया! अंतरिक्ष यान से बाहर कदम रखते ही, उनकी आँखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन चेहरे पर वही आत्मविश्वास था, जो उन्होंने हर कठिन घड़ी में बनाए रखा था।

उन्होंने दुनिया को सिखाया कि धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के आगे कोई भी कठिनाई टिक नहीं सकती।

जब मन में दृढ़ निश्चय हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं!

कटिहार के दंपति का विवाद तब सुर्खियों में आया जब पति ने पत्नी से इंस्टाग्राम पर लगातार फोटो डालने की आदत को लेकर आपत्ति ...
05/03/2025

कटिहार के दंपति का विवाद तब सुर्खियों में आया जब पति ने पत्नी से इंस्टाग्राम पर लगातार फोटो डालने की आदत को लेकर आपत्ति जताई. पति का कहना था कि उनकी पत्नी दिनभर सोशल मीडिया पर समय बिताती है और परिवार को नजर अंदाज करती है. जवाब में पत्नी ने कहा, मैं तुम्हें छोड़ सकती हूं, लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो डालना मेरी जिंदगी का हिस्सा है, इसे नहीं छोड़ूंगी. इस बयान ने न केवल पति को, बल्कि आसपास के लोगों को भी हैरत में डाल दिया.

किसी की छाती और गर्दन पर पैर रखकर कौन से कुम्भ में पुण्य लेने जा रहे है लोग ?🤔
16/02/2025

किसी की छाती और गर्दन पर पैर रखकर कौन से कुम्भ में पुण्य लेने जा रहे है लोग ?🤔

Address

NEW BUS STAIN UDAMAREKHA
Katihar
854103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सत्यमेव जयते , by ROHIT SINGH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सत्यमेव जयते , by ROHIT SINGH:

Share