Katihar Cricket

Directions

Katihar Cricket Katihar Cricket (कटिहार क्रिकेट)

🏏 कटिहार क्रिकेट के लिए एक और गर्व का क्षण!बिहार रणजी ट्रॉफी संभावित सूची में जिले के 6 खिलाड़ियों के स्थान प्राप्त करने...
06/09/2026

🏏 कटिहार क्रिकेट के लिए एक और गर्व का क्षण!

बिहार रणजी ट्रॉफी संभावित सूची में जिले के 6 खिलाड़ियों के स्थान प्राप्त करने के बाद, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए जारी संभावित खिलाड़ियों की सूची में कटिहार के कुल 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

✅ अंडर-19 विनू मांकड़ ट्रॉफी कैंप
• अर्सलान शाहिद
• अद्यंत मानविक
• शिवम सिंह
• आनंद यादव

✅ अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी कैंप
• अभिषेक कुमार
• मोहम्मद शहनवाज

यह चयन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रतिभा एवं कटिहार के मजबूत क्रिकेट ढांचे का प्रमाण है। हम सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी कैंप तथा प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

💐 कटिहार को आप सभी पर गर्व है।

अखबारों की सुर्खियों में कटिहार क्रिकेट! 🏏📰बिहार रणजी ट्रॉफी संभावित खिलाड़ियों की सूची में कटिहार के 5 खिलाड़ियों का चय...
20/08/2026

अखबारों की सुर्खियों में कटिहार क्रिकेट! 🏏📰

बिहार रणजी ट्रॉफी संभावित खिलाड़ियों की सूची में कटिहार के 5 खिलाड़ियों का चयन जिले के क्रिकेट इतिहास का एक और गौरवशाली अध्याय है। ज्ञात रहे कि बिहार किसी भी जिले में सबसे ज्यादा खिलाड़ी कटिहार से चयनित है।

बधाई एवं शुभकामनाएं: ⭐ खालिद आलम
⭐ आश्विनी कुमार
⭐ अंकित सिंह
⭐ आयुष कुमार
⭐ हर्ष नंदा

कटिहार की प्रतिभा, बिहार की पहचान।

साथ ही शानदार प्रदर्शन के बावजूद प्रथम सूची में स्थान न पाने वाले मयंक पमनानी के लिए भी हमारी शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन को आगामी सूची में उचित स्थान मिलेगा।

Arsalan Shahid and Adyanth Manvik have impressed everyone with their performances.Best wishes for Future
11/04/2026

Arsalan Shahid and Adyanth Manvik have impressed everyone with their performances.
Best wishes for Future

पूर्णिया।BCA Men's U-23 One Day Trophy के सीमांचल जोन में खेले गए लीग मुकाबले में कटिहार मेंस अंडर-23 टीम ने शानदार प्रद...
16/03/2026

पूर्णिया।
BCA Men's U-23 One Day Trophy के सीमांचल जोन में खेले गए लीग मुकाबले में कटिहार मेंस अंडर-23 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मधेपुरा को 3 रन से हराकर अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। यह मुकाबला Vidya Vihar Cricket Ground में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम ने 39.4 ओवर में 260 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक बुची ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों पर 123 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आनंद यादव ने 39 गेंदों पर 57 रन की उपयोगी नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 260 तक पहुंचाया।

261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 257 रन ही बना सकी और कटिहार ने यह रोमांचक मुकाबला 3 रन से जीत लिया। मधेपुरा की ओर से अस्मित राज ने 96 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेलकर मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

कटिहार की ओर से गेंदबाजी में रकीब शहनवाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि रकीब शहनवाज ने हाल ही में पटना में खेले गए BCA Senior Men's One Day Trophy के फाइनल मुकाबले में भी हिस्सा लिया था।

खास बात यह रही कि कटिहार की अंडर-23 टीम में सीनियर टीम के 8 खिलाड़ी भी शामिल थे, जिन्होंने एक दिन पहले ही पटना में BCA सीनियर मेंस वन-डे ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए खिताब दिलाया था। उसी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक बुची ने इस मैच में भी शतकीय पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।

इस जीत के साथ कटिहार ने सीमांचल जोन में अपने लीग अभियान की मजबूत शुरुआत की और टीम का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया।

बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी : कटिहार ने रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय को 1 विकेट से हराकर जीता खिताबपटना, 15 मार्च। बिह...
15/03/2026

बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी : कटिहार ने रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय को 1 विकेट से हराकर जीता खिताब

पटना, 15 मार्च। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कटिहार ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय को 1 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में कटिहार ने 231 रन का लक्ष्य 49.3 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली कटिहार की टीम के सामने बेगूसराय ने 48 ओवर में 230 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बेगूसराय की ओर से पृथ्वी सोभित राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए, जबकि मुरारी राजेंद्र कुमार ने 50 रन की उपयोगी पारी खेली। कप्तान दानिश कमर आलम ने 26 रन और निशित कमल कुमार ने 24 रन का योगदान दिया। अंत में हर्ष अमोद कुमार ने 19 रन जोड़कर टीम को 230 रन तक पहुंचाया।

कटिहार की ओर से गेंदबाजी में खालिद आलम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि हर्ष नंदा ने 2 विकेट हासिल किए।

231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि मयंक पमनानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 101 रन की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक कुमार ने 30 रन और आयुष कुमार ने 16 रन का योगदान दिया।

मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया, लेकिन अंत में हर्ष नंदा (1)* और मयंक पमनानी की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की बदौलत कटिहार ने 49.3 ओवर में 231 रन बनाकर 1 विकेट से जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक चंद्र झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि सुमित अशोक कुमार ने 2 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

बेगूसराय मेंस सीनियर – 230 ऑल आउट (48 ओवर)
पृथ्वी सोभित राज 70, मुरारी राजेंद्र कुमार 50, दानिश कमर आलम 26, निशित कमल कुमार 24, हर्ष अमोद कुमार 19
गेंदबाजी : खालिद आलम 5/47, हर्ष नंदा 2/34

कटिहार मेंस सीनियर – 231/9 (49.3 ओवर)
मयंक पमनानी 101*, अभिषेक कुमार 30, अश्वनी कुमार 22, आयुष कुमार 16, खालिद आलम 12
गेंदबाजी : अभिषेक चंद्र झा 5/46, सुमित अशोक कुमार 2/41

👏 सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।

बीसीए सीनियर मेन्स वनडे ट्रॉफी 2026: कटिहार लगातार दूसरे साल फाइनल मेंBCA Senior Men's One Day Trophy 2026 के पहले सेमीफ...
13/03/2026

बीसीए सीनियर मेन्स वनडे ट्रॉफी 2026: कटिहार लगातार दूसरे साल फाइनल में

BCA Senior Men's One Day Trophy 2026 के पहले सेमीफाइनल में कटिहार ने पूर्वी चंपारण को रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से हराकर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला पटना के Moin-ul-Haq Stadium में खेला गया।

यह मैच गुरुवार को खेला जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण मैदान खेलने योग्य नहीं रह गया था। इसके बाद Bihar Cricket Association ने मुकाबले को एक दिन के लिए स्थगित कर शुक्रवार को आयोजित किया।

कटिहार की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी

घास से भरी पिच पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कटिहार की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 16 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। अंकित सिंह, कप्तान सूरज शर्मा और अभिषेक बुची सस्ते में पवेलियन लौट गए। पूर्वी चंपारण के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में कटिहार को काफी परेशान किया।

हालांकि सलामी बल्लेबाज अश्विनी एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए खालिद आलम के साथ 34 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। खालिद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए आनंद यादव भी 1 रन बनाकर आउट हो गए और टीम का स्कोर 51 रन पर पांच विकेट हो गया।

इसके बाद अश्विनी और शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक पमनानी ने छठे विकेट के लिए 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अश्विनी 58 रन बनाकर 119 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद मयंक ने हजरत अली के साथ 32 रन जोड़े। हालांकि बाद के बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और कटिहार की पूरी टीम 39.2 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
मयंक पमनानी ने 68 गेंदों में 47 रनों की साहसिक पारी खेली।

पूर्वी चंपारण की ओर से फैसल गनी ने 8 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, इमरान मुन्ना ने 5.2 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट और मणि कौशल ने 8 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

कटिहार के गेंदबाजों ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वी चंपारण की टीम को कटिहार के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में रखा। तेज गेंदबाज आयुष कुमार ने टीम को पहली सफलता 15 रन के स्कोर पर दिलाई। इसके बाद शहनवाज ने 22 रन पर दूसरा और 38 रन पर तीसरा झटका देकर चंपारण को बैकफुट पर धकेल दिया।

इस बीच गोपी कृष्ण संयमपूर्वक बल्लेबाजी कर रहे थे। बिहार रणजी टीम के कप्तान और चंपारण के कप्तान साकिबुल गनी को तेज गेंदबाज हर्ष नंदा ने 48 के स्कोर पर आउट कर कटिहार को बड़ी सफलता दिलाई।

इसके बाद गोपी कृष्ण और अनुपम के बीच छठे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई, जिससे मैच चंपारण की ओर झुकता दिख रहा था। लेकिन 115 के स्कोर पर गेंदबाजी के लिए लौटे शहनवाज ने अनुपम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। उसी स्पेल में उन्होंने 123 रन पर जम चुके गोपी कृष्ण को कैच आउट कराकर मैच में कटिहार की वापसी करा दी।
गोपी कृष्ण ने 72 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली। फाइनल रविवार को पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में खेला जाएगा। कल दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय और नालन्दा आमने सामने होगी।

इसके बाद कटिहार के तेज गेंदबाजों ने चंपारण को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 38.1 ओवर में 157 रन पर समेट दिया।

कटिहार की ओर से शहनवाज ने 8 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। आयुष कुमार ने 8 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट, जबकि हर्ष नंदा ने 7.1 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

कटिहार की इस जीत के साथ ही टीम ने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

कटिहार ने भोजपुर को 57 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहपटना: बीसीए सीनियर मेन्स वनडे ट्रॉफी के अंतिम क्वार्टर फाइनल मु...
10/03/2026

कटिहार ने भोजपुर को 57 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पटना: बीसीए सीनियर मेन्स वनडे ट्रॉफी के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कटिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भोजपुर को 57 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस जीतकर भोजपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम 47.5 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

कटिहार की ओर से कप्तान सूरज शर्मा ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 109 गेंदों पर 76 रन बनाए। वहीं अश्विनी कुमार ने 60 गेंदों में 46 रन और अंकित सिंह ने 25 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में आनंद यादव ने 13 रन जोड़े।

इस मैच में कटिहार के ऑलराउंडर नितीश चौधरी ने डेब्यू किया। उन्होंने अंकित सिंह की जगह अश्विनी कुमार के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन वह केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सूरज शर्मा पहले डाउन बल्लेबाजी करने आए। अंकित सिंह चौथे नंबर पर उतरे।

एक समय कटिहार का स्कोर 35.2 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन था, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम ने महज 20 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में विवेक यथार्थ ने 6 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अंकित सिंह ने 9.5 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की शुरुआत खराब रही। कटिहार के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए 22 रन पर ही दो विकेट गिरा दिए। इसके बाद 67 रन तक दो और विकेट गिर गए और 145 के स्कोर पर लगातार दो विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली।

भोजपुर की पूरी टीम 44 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भोजपुर की ओर से सागर ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि परमजीत ने 24 रन का योगदान दिया।

कटिहार की ओर से गेंदबाजी में आनंद यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में 1 मेडन के साथ 29 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं तेज गेंदबाज आयुष कुमार ने भी 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। खालिद आलम ने 2 विकेट हासिल किए।

कटिहार की इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली जहां उसका मुकाबला 12 मार्च को पूर्वी चंपारण से होगा।

Address

Katihar
854105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Katihar Cricket posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share