07/08/2024
Sachchi Baat Media ( सच्ची बात मिडिया ) के ग्राउंड रिपोर्ट का असर ..
आज शाम हमारे शेरशाहबादी के 8 सदस्यीय डेलिगेशन की पहली मुलाकात सहारनपुर के एमपी इमरान मसूद से हुई। डेलिगेशन अपना मेमोरेंडम उनको सौंपा और मुआमला उनको समझाया। उन्हों ने फौरन नोट बनवाकर शून्य काल के लिए प्रश्न बनाकर लोक सभा भिजवा दिया। कल अगर उनको मौका मिलता है तो प्रश्न काल में इसको उठाएंगे। उसके बाद डेलिगेशन पप्पू यादव जी से मिले। उन्हों ने बहुत दिल से बात सुनी और मेमोरेंडम पूरा पढ़ा और वादा किया की प्रश्न काल में उठाने के बजाय बड़े स्तर पर बहस करवाने की मांग करेंगे। उनका रिस्पॉन्स बहुत अच्छा था। उसके बाद सांसद तारिक अनवर से मिले। उनका रिस्पांस यह था की अगर हम यह मुअमला सांसद में उठाएंगे तो कम्यूनल इश्यू हो सकता है। इसलिए सोच समझ कर काम करना होगा। जब बातों बातों में उन्हों ने यह कहना शुरू किया आप लोग लीगल नोटिस भेजिए लॉयर से बात कीजिए, कांफ्रेंस कीजिए तब डेलिगेशन का पारा चढ़ गया और इन्होंने साफ कहा की आप शेरशाबादियों के वोट से यहां पहुंचे हैं, यह मसला उनके वजूद से जुड़ा है इसलिए आप पल्ला नहीं झाड़ सकते, यह आप की जिम्मेदारी है कि आप इसमें लीड ले कर समाधान करें। प्रोफेसर अशफाक और Dr Abdul Quddoos ने साफ कहा कि हमारे पास लीडरशिप नही है, इसलिए आप को लीडरशिप देनी होगी। इनसे मुलाकात किसी भी लिहाज से पॉजिटिव नहीं रही। शुरू में उन्हों ने दावा किया कि 1980s में भी इसी तरह का प्रोपेगेंडा चला था तो हम ने मुबारक हुसैन से एसोसिएशन बनाने को कहा और एक बड़ी जन सभा बुलवाई जिसमे मुख्य मंत्री को बुलाकर शेरशाहवादियों के सपोर्ट में जबरदस्त भाषण दिलवाया।
किशनगंज एमपी से थोड़ी देर मुलाकात रही। उनका भी रिस्पॉन्स यही था कि यह बीजेपी और संघ का फेवरेट एजेंडा है इसलिए अगर इसको तवज्जुह देंगे तो उनको फायदा पहुंचाएगा। उनका भी यही कहना था कि लीगल नोटिस भेजना ही बेहतर है और ज्यादा शोर शराबा करने से उनको ही फायदा होगा।
इस डेलिगेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव Tauquir Alam,
JNU prof. Mojibur Rahman, Prof. Ashfaq, Dr Abdul Quddoos, Amirul Hasan, Shahidullah, Sharif और Saud Alam मौजूद थे।
लीगल एक्शन बहुत जरूरी है। जी न्यूज ने उस वीडियो को दोबारा दूसरे एंकर के साथ पेश किया है अपने मैन प्रोग्राम में। इसलिए लीगल नोटिस भेजना बहुत जरूरी है।