10/10/2026
🚫*सोचो,समझो, बचो नशे से जीवन जिओ बड़े मजे से!*
*व्यसन मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*
☘️ *अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा प्रकोष्ठ कटिहार के द्वारा व्यसन मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत +2 हाई स्कूल, मकईपुर कोढ़ा, कटिहार में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
🌺 *कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान और सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था।*
🍁*कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता, पारिवारिक जीवन, शिक्षा, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। छोटी-सी शुरुआत आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकती है, इसलिए नशे से दूर रहना ही सबसे सुरक्षित और सकारात्मक मार्ग है।*
🌺 *युवा प्रकोष्ठ कटिहार के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में लगाने के बजाय शिक्षा, सेवा, सृजन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा।*
☘️*कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “व्यसन से बचाव, सृजन में लगाव” का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से बचने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।*
🍀*इसके साथ ही विद्यार्थियों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा बताए गए जीवन मूल्यों साधना, स्वाध्याय, सेवा और संयम को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इन मूल्यों के माध्यम से युवाओं में आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच, सेवा भावना और बेहतर जीवन के प्रति जागरूकता विकसित करने का संदेश दिया गया।*
🌸*युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया गया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से भागने के बजाय उनका सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ सामना करना चाहिए। अपने समय और ऊर्जा को शिक्षा, खेल, योग, सेवा, रचनात्मक कार्य एवं समाजहित के कार्यों में लगाकर जीवन को बेहतर दिशा दी जा सकतीहै।*।
🌿*व्यसन से बचाव — सृजन में लगाव*
🚫 *नशामुक्त युवा — स्वस्थ समाज*
🇮🇳 *नशामुक्त भारत — सशक्त भारत*
*युवा प्रकोष्ठ कटिहार*
*गायत्री शक्तिपीठ मिरचाईबाड़ी कटिहार*