हिन्दू शेरनी वामा श्री 𝐁𝐎𝐘𝐂𝐎𝐓𝐓 𝐏𝐀𝐈𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀

  • Home
  • India
  • Kasia
  • हिन्दू शेरनी वामा श्री 𝐁𝐎𝐘𝐂𝐎𝐓𝐓 𝐏𝐀𝐈𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀

हिन्दू शेरनी वामा श्री 𝐁𝐎𝐘𝐂𝐎𝐓𝐓 𝐏𝐀𝐈𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हिन्दू शेरनी वामा श्री 𝐁𝐎𝐘𝐂𝐎𝐓𝐓 𝐏𝐀𝐈𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀, Community Organization, Kushinagar, Kasya, UP, India, Kasia.

10/10/2025

वृंदावन: यही तो सनातन परंपरा है, जब दो अलग-अलग पंथ के दिग्गज साधक एक-दूसरे के सामने आए तो दोनों के न केवल मन प्रफुल्लित हुए। दिल के तार ऐसे जुड़े कि दोनों ही एक-दूसरे को देख भावुक हो गए। आंखें भीगीं और उनमें खुशियां मानों झांकने लगीं। ऐसे गले मिले, मानों वर्षों से दो भाई बिछड़ गए हों।

यह दृश्य था, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में। संत प्रेमानंद से मिलने और उनके स्वास्थ्य का हाल जानने सुबह करीब आठ बजे कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरु शरणानंद पहुंचें। उदासीय संप्रदाय के साधक गुरुशरणानंद और वैष्णव संप्रदाय के राधावल्लभीय मत के साधक संत प्रेमानंद एक-दूसरे से गले मिले, तो ऐसा लगा जैसे दो बिछुड़े भाई एक-दूसरे से गले लगकर द्रवित हो गए। गुरुशरणानंद के आने की खबर पर दरवाजे पर स्वागत को पहुंचे संत प्रेमानंद ने उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। गुरुशरणानंद ने उन्हें भातृत्व भाव से अपने हाथों से उठाकर गले लगा लिया।

संत प्रेमानंद ने अपने आसन पर गुरुशरणानंद को आग्रह कर बिठाया और खुद उनके सामने जमीन पर आसन लगाकर बैठ गए और उनके चरण धोने का आग्रह किया। गुरुशरणानंद वर्ष भर में एक ही दिन गुरुपूर्णिमा पर चरण पूजन कराते हैं, उन्होंने भी अपना संकल्प छोड़ संत प्रेमानंद के आग्रह को माना और चरण प्रच्छालन करने की सहमति दी। फिर क्या था, अचानक संत प्रेमानंद जोर से बोले लाओ रे चरण धुलवाओ..। सुनते ही आश्रम के संत दौड़ पड़े और थाल व लोटे में जल लेकर आए, संत प्रेमानंद ने चरण धोकर, चंदन लगाया, माल्यार्पण किया और फिर गुरुशरणानंद की आरती उतारी।

गुरुशरणानंद ने कहा आप युवाओं में सनातन के प्रति जागृति उत्पन्न कर रहे हैं, आप ऐसे ही दीर्घायु होकर भक्तों पर कृपा करें। गुरुशरणानंद ने कहा कि मेरे एक संत ने आपको किडनी दान देने कही, लेकिन मैंने कहा वह किसी कीमत पर किडनी नहीं लेंगे। आप एक बार कहें तो एक लाख किडनी आ जाएंगी। प्रेमानंद ने कहा जब तक श्रीजी चाहें, तब तक इन्हीं किडनियों से चलना है।

इसके बाद संत प्रेमानंद ने आश्रम के संतों को गुरुशरणानंद के दर्शन करने की अपील की। गुरुशरणानंद ने जाने की अनुमति मांगी तो संत प्रेमानंद बोले बड़ा असंभव है लौटने की अनुमति देना। जब से सुना कि आप आश्रम आ रहे हैं, प्रसन्नता का कोई ठिकाना न था।

07/10/2025

#जुगनू और #सांप ये कहानी नही आज की सच्चाई है 🌹

हम सब जानते हैं कि जुगनू जब तक जिंदा रहता है, तब तक चमकता है, रौशनी फैलाता है। एक दिन एक साँप एक जुगनू का पीछा करने लगा।

सांप को पीछा करते देख जुगनू घबरा गया, उसे थोड़ा अजीब भी लगा। डर की वजह से जुगनू तेज़ी से उड़ने लगा। यह देखकर सांप भी तेज़ी से उसकी तरफ बढ़ने लगा।

एक समय जुगनू को लगा कि सांप उसका पीछा नहीं छोड़ेगा और उसे खा जायेगा। स्थिति को भांपकर, जुगनू रुक गया।

जुगनू ने सांप से कहा: "क्या मैं आपसे तीन प्रश्न पूछ सकता हूँ?"

साँप ने कहा: हाँ, बिलकुल।
जुगनू: क्या आप जिस तरह के जीव खाते हो, मैं उनमें से एक हूँ?
साँप ने कहा: नहीं।

जुगनू ने दूसरा प्रश्न पुछा: क्या मैंने तुम्हारा कुछ नुकसान किया है?
साँप ने कहा: नहीं।

जुगनू ने तीसरा और आखरी प्रश्न पुछा: फिर तुम मुझे क्यों निगलना चाहते हो?
साँप ने उत्तर दिया: क्योंकि मैं तुम्हें चमकते हुए नहीं देख सकता।

इस कहानी से ये बात स्पष्ट है कि आपको जीवन में ऐसे लोग मिलेंगे जिनका आपसे कोई संबंध नहीं, जिनका आपने कुछ नहीं बिगाड़ा लेकिन वो आपको चमकते हुए नहीं देख सकते

इसलिए वो सांप की तरह आपको नष्ट करने का प्रयास करेंगे, यदि चमकते रहना है तो उन सांपो का विशेष ध्यान रखो क्योकि वो दुष्ट है और दुष्ट का आचरण बदल नही सकते ..!

🙏आप सभी मित्रों को समरपित !!

Address

Kushinagar, Kasya, UP, India
Kasia
274402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू शेरनी वामा श्री 𝐁𝐎𝐘𝐂𝐎𝐓𝐓 𝐏𝐀𝐈𝐃 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share