Shree Kayastha Sabha Kashipur

Directions

Shree Kayastha Sabha Kashipur A well known community centre for all the descendants of Lord Chitrgupta !

गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से समस्त समाज एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ...
10/11/2026

गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से समस्त समाज एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। प्रकृति, गौमाता एवं अन्न के प्रति सम्मान और संरक्षण का भाव हमारे जीवन में सदैव बना रहे।

आइए, इस पावन अवसर पर प्रेम, सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव का संकल्प लें।

🌸 आप सभी का जीवन मंगलमय हो। 🌸

प्रकाश, प्रेम, उल्लास एवं खुशियों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर परिवार की ओर से समस्त समाज...
08/11/2026

प्रकाश, प्रेम, उल्लास एवं खुशियों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर परिवार की ओर से समस्त समाज, नगरवासियों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

दीपों का यह पावन पर्व आपके जीवन से अंधकार दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया प्रकाश लेकर आए।

🪔✨ शुभ दीपावली ✨🪔

🪔 शुभ छोटी दीपावली! 🪔श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से समस्त समाज एवं नगरवासियों को छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) की हार्द...
07/11/2026

🪔 शुभ छोटी दीपावली! 🪔

श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से समस्त समाज एवं नगरवासियों को छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पावन पर्व आपके जीवन से नकारात्मकता एवं अंधकार दूर कर सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।

आपका घर-आँगन खुशियों के दीपों से जगमगाता रहे और जीवन में सदैव सकारात्मकता एवं उल्लास बना रहे।

आप सभी को छोटी दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएँ! 🪔✨

शुभेच्छुक श्री कायस्थ सभा, काशीपुर समस्त कार्यकारिणी

#छोटीदीपावली #नरकचतुर्दशी #शुभदीपावली #श्रीकायस्थसभा #काशीपुर

🪔✨ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🪔प्रकाश, समृद्धि एवं शुभता के पावन पर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर ...
06/11/2026

🪔✨ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🪔

प्रकाश, समृद्धि एवं शुभता के पावन पर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर श्री कायस्थ सभा, काशीपुर की ओर से समस्त समाज एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।

भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन-वैभव एवं खुशहाली का वास हो।

यह पावन पर्व आपके परिवार में नई उमंग, सकारात्मकता और खुशियों का प्रकाश लेकर आए।

आप सभी का जीवन आरोग्य, आनंद और समृद्धि से आलोकित रहे।

🙏 शुभ धनतेरस! शुभ दीपावली! 🙏

शुभेच्छुक श्री कायस्थ सभा, काशीपुर समस्त कार्यकारिणी

#धनतेरस #शुभधनतेरस #श्रीकायस्थसभा #काशीपुर

🕉️ ॥ भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संदेश ॥ 🕉️अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्री कायस्थ सभा, काशीपुर...
21/10/2026

🕉️ ॥ भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संदेश ॥ 🕉️

अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के सम्मानित सदस्य श्री सुशील सक्सेना जी (फ़ौजी साहब) का दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को सायं 4:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया।

उनके निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। उनके असामयिक निधन से कायस्थ समाज एवं संस्था को अपूरणीय क्षति पहुँची है। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

अंतिम संस्कार: दिनांक 21 अक्टूबर 2026, बुधवार, प्रातः 11:00 बजे, स्थानीय श्मशान घाट पर।

अंतिम यात्रा का प्रस्थान स्थल: निज निवास, उदय वाटिका के पीछे, चकबंदी कार्यालय के बराबर में, काशीपुर।

🙏 ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के संरक्षक स्वर्गीय श्री अशोक कुमार सक्सेना जी की स्मृति में शोक सभा आयोज...
09/10/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

श्री कायस्थ सभा, काशीपुर के संरक्षक स्वर्गीय श्री अशोक कुमार सक्सेना जी की स्मृति में शोक सभा आयोजित की गई। सभा एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अपने संस्मरण साझा किए।

आदरणीय श्री अशोक कुमार सक्सेना जी का स्नेहिल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समस्त श्री कायस्थ सभा काशीपुर परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏

शोक सभा एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि श्री कायस्थ सभा, काशीपुर परिवार के आदरणीय संरक्षक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत रहे स्वर्ग...
08/10/2026

शोक सभा एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि

श्री कायस्थ सभा, काशीपुर परिवार के आदरणीय संरक्षक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत रहे स्वर्गीय श्री अशोक कुमार सक्सेना जी की पुण्य स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है।

📅 दिनांक: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
🕓 समय: सायं 4:00 बजे से
📍 स्थान: श्री कायस्थ सभा, काशीपुर भवन

आइए, हम सभी एकत्र होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।🙏

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🕉️

शोक सूचना अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित किया जाता है किश्री कायस्थ सभा काशीपुर के सम्मानित संस्था संरक्षक श्री अशोक स...
07/10/2026

शोक सूचना

अत्यंत दुःख एवं शोक के साथ सूचित किया जाता है कि
श्री कायस्थ सभा काशीपुर के सम्मानित संस्था संरक्षक श्री अशोक सक्सेना जी का आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।

उनका निधन श्री कायस्थ सभा काशीपुर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। संस्था के प्रति उनका मार्गदर्शन, स्नेह एवं सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।

श्री कायस्थ सभा काशीपुर की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏

स्वर्गीय श्री अशोक सक्सेना जी की अंतिम यात्रा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होगी।

🌸 शिक्षक सम्मान समारोह–2026 🌸गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, वे संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं।श्री कायस्थ सभा...
06/09/2026

🌸 शिक्षक सम्मान समारोह–2026 🌸

गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, वे संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं।

श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह–2026” में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं, सभा के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों का हार्दिक आभार, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल एवं स्मरणीय बनाया। 🙏

शिक्षकों का सम्मान — ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।

श्री कायस्थ सभा काशीपुर
#शिक्षकसम्मानसमारोह #गुरुसम्मान #शिक्षकदिवस

“गुरु वह दीप है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश करता है।”ज्ञान, संस्कार एवं शिक्षा के माध्यम से समाज औ...
05/09/2026

“गुरु वह दीप है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश करता है।”

ज्ञान, संस्कार एवं शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏

इसी शुभ अवसर पर श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा कल दिनांक 6 सितंबर 2026, सायं 4 बजे से, श्री कायस्थ सभा भवन, काशीपुर में “शिक्षक सम्मान समारोह–2026” का आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी की सपरिवार गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।🌹

Address

Near Chamunda Mandir , Chamunda Vihar
Kashipur
244713

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Kayastha Sabha Kashipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby non profit organizations


Other Community Centers in Kashipur

Show All