22/08/2026
*एसजीएफआई राज्य स्तरीय खेलों में जेनीका ने जीता स्वर्ण पदक*
*राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए हरियाणा टीम में चयन*
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन्स, करनाल की कक्षा 8वीं की छात्रा जेनीका ने एसजीएफआई (SGFI) राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
एसजीएफआई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 अगस्त 2026 तक सी.आर.एम. कॉलेज, हिसार में किया गया। प्रतियोगिता में जेनीका ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हरियाणा स्कूल नेशनल गेम्स-2026 के लिए किया गया है।
अब जेनीका आगामी राष्ट्रीय स्तर की स्कूल गेम्स-2026, जो रांची, झारखंड में आयोजित होंगी, में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर विद्यालय, अपने माता-पिता तथा जिले का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण वर्मा ने जेनीका को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
विद्यालय की पीटीआई एवं वुशु कोच सुश्री सोनिया राणा ने भी जेनीका को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।