भीमसेना करनाल

Call Directions Contact the organization

भीमसेना करनाल भीमसेना (21वीं सदी की नीली महाक्रांति)
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर

20/10/2026

टाईगर श्राफ के समर्थन में LB को चूहा छपरी कहा सतपाल तंवर ने

भीम सेना प्रमुख बयान से अंडरवर्ल्ड में हड़कंप, बॉलीवुड को संजीवनी

सतपाल तंवर बोले मैं एक पिल्ला पालूंगा, उसका नाम 'लॉरी' रखूँगा

गुरुग्राम/ नई दिल्ली/मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू में हुए हमले पर भीम सेना और संविधान सुरक्षा पार्टी (SSP) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने एक तीखा और आक्रामक बयान जारी किया है।

इस बयान के सामने आने के बाद बॉलीवुड गलियारों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जिससे अंडरवर्ल्ड में हड़कंप है लेकिन बॉलीवुड को संजीवनी मिल गई है। भारत के बड़े संगठन भीम सेना के इस आक्रामक रुख ने सुरक्षा एजेंसियों की भी नींद उड़ा दी है।

टाइगर श्रॉफ और बॉलीवुड के समर्थन में उतरे नवाब सतपाल तंवर

नवाब सतपाल तंवर ने अपने आधिकारिक बयान में बॉलीवुड के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि सलमान खान हमारे बड़े भाई हैं और टाइगर श्रॉफ हमारे छोटे भाई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भीम सेना पूरी तरह से बॉलीवुड के साथ खड़ी है।

टाइगर श्रॉफ के साथ हुई हालिया वारदात की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने अभिनेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, इस घटना में घायल हुए उनके फैन और ड्राइवर के भी जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

अपराधियों को कड़ी चेतावनी

बयान में नाम लिए बिना एल. बी. का जिक्र करके कुछ असामाजिक तत्वों और खुद को काल का दूत समझने वालों पर कड़ा प्रहार किया गया है। सतपाल तंवर ने चेतावनी भरे लहजे में अनिल पंडत और हैरी बॉक्सर को खुलकर ललकारा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, वे टटपूंजीय हैं। उन्होंने एल.बी. को चूहा और छपरी कहकर संबोधित किया।

कानून-व्यवस्था और सरकार पर गंभीर सवाल

बयान के दूसरे हिस्से में प्रशासन और गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए गए हैं। भीम सेना प्रमुख ने सवाल किया कि कुछ खास लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है और उन्हें कथित तौर पर जेलों में विशेष सुविधाएं मिलने के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

तंवर बोले 'लॉरी' नाम का पिल्ला पालूंगा

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त न्यायिक, संवैधानिक और लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने का संकल्प लिया है।
'लॉरी' नाम के पिल्ले को पालने का ऐलान
अपने अनोखे और तीखे अंदाज के लिए जाने जाने वाले नवाब सतपाल तंवर ने घोषणा की कि वे एक पिल्ला लाकर उसे बचपन से पालेंगे और उसका नाम 'लॉरी' रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका एक अनूठा न्यायिक और लोकतांत्रिक विरोध है। अंत में मुंबई की शान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि "मुम्बई हमारे सपनों की रानी है और हम मुम्बई के राजा हैं।"

इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं।





Salman Khan

Jackie Shroff

Tiger Shroff

Disha Patani

11/10/2026

सतपाल तंवर नजरबंद | आंदोलन तो अभी शुरू हुआ है | Bhim Sena Chief को दिल्ली जाने से रोकना सरकार की तानाशाही है नवाब सतपाल तंवर हाउस अरेस्ट कर लिए गये | पुलिस बोली सुरक्षा कारणों से किया नजरबंद • 10 अक्टूबर Nawab Satpal Tanwar Nawab Satpal Tanwar
BHIM SENA Chief & Sanvidhan Suraksha Party -

--

Address

Karnal

Telephone

+919810862586

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भीमसेना करनाल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भीमसेना करनाल:

Shortcuts

Share