Sant Nikka Singh ITI

Sant Nikka Singh ITI Education

30/05/2026

आई.टी.आई. परिसर में इस वर्ष भी संत आगमन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनांक 22 मई 2026 का यह पावन अवसर उस समय और भी दिव्य बन गया जब पूज्य महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संत बाबा जोध सिंह जी महाराज ने संस्थान में पधारकर समस्त वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्तिमय रंग में भर दिया। उनके पावन आगमन से पूरा परिसर श्रद्धा, आस्था और आनंद से आलोकित हो उठा।

महाराज जी के स्वागत हेतु संस्थान के Technical Advisor Mr. H. B. Taneja, Principal Mrs. Sarika Taluja, Mr. Manocha तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर संस्थान के Directors Dr. K. L. Dang एवं Sardar Kuldeep Singh Kalra, Senior Manager Mr. Rajesh Gupta, Manager Mrs. Chanchal Khera, Principal, B.M.C.J. Government ITI, Karnal तथा विभिन्न विद्यालयों की सम्माननीय प्रधानाचार्याओं एवं समस्त साध संगत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान आई.टी.आई. की छात्राओं द्वारा एक सुंदर Shadow Art Play प्रस्तुत किया गया, जिसमें “राम नाम” की महिमा एवं उसके आध्यात्मिक महत्व को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसके साथ ही छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी पर आधारित एक भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें “भक्त की पुकार – श्री हरि” का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में भक्त और भगवान के अटूट प्रेम, विश्वास एवं दिव्य मिलन को अत्यंत भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से दर्शाया गया। बाल स्वरूप कान्हा जी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति और प्रेम से प्रभु स्वयं अपने भक्त को दर्शन देकर उसका जीवन धन्य कर देते हैं। इस प्रस्तुति ने सभी श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। महाराज जी ने इसकी विशेष सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर महाराज जी ने समस्त संगत को अपने कर-कमलों से पावन प्रसाद वितरित किया तथा सभी को प्रेम, सेवा और परमात्मा पर अटूट विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।

इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में Senior Manager Mr. Rajesh Gupta का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। उनके सहयोग एवं कुशल प्रबंधन से यह आयोजन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए संस्थान सदैव उनका आभारी रहेगा।

यह आध्यात्मिक आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी उपस्थितजनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया, जिसकी मधुर स्मृतियाँ लंबे समय तक सभी के हृदय में बनी रहेंगी।

संत अमरीक देव जी की बरसी के पावन अवसर परहम सभी उनके बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं और यह प्...
21/04/2026

संत अमरीक देव जी की बरसी के पावन अवसर पर
हम सभी उनके बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं और यह प्रण करते हैं कि उनके द्वारा आरंभ किए गए सेवा कार्यों को हम पूरी श्रद्धा, लगन और अपनी क्षमता के अनुसार निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

“सेवा करत होए निहकामी, तिस को होत परापत स्वामी।”

हम सच्चे मन, निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयासरत रहेंगे कि हमारे पूज्य संत बाऊ जी के सपनों को साकार कर सकें और उनके दिखाए हुए मार्ग पर दृढ़ता से चलते रहें।

उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से हम सेवा, सिमरन और मानवता के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेंगे तथा समाज के कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
हमारे प्यारे संत बाऊ जी को कोटि-कोटि नमन।

आज संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल ट्रस्ट सोसाइटी का 29वां स्थापना दिवस तथाहमारे प्यारे संत बाऊ जी संत अमरीक देव जी की 9वीं...
16/04/2026

आज संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल ट्रस्ट सोसाइटी का 29वां स्थापना दिवस तथा
हमारे प्यारे संत बाऊ जी संत अमरीक देव जी की 9वीं बरसी का पावन समागम
निर्मल धाम में अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सात अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया।
समागम के दौरान महंत बाबा राम सिंह जी महाराज, संत जोध महाराज जी, सरपंच महाराज जी एवं कवल महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु घर की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही आई कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें संगत एवं स्थानीय लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

समागम के अंत में महंत बाबा राम सिंह जी महाराज के पावन हाथों से समस्त संगत को प्रसाद वितरित किया गया तथा आई.टी.आई. की छात्राओं को सरोपा एवं प्रसाद प्रदान कर उन्हें अपने आशीर्वाद से कृतार्थ किया गया।

यह पावन अवसर हमें सेवा, सिमरन और गुरु के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आइए, हम सभी मिलकर संत बाऊ जी के आदर्शों एवं गुरबाणी के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कोटि-कोटि नमन हमारे पूजनीय संत बाऊ जी को।

— संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार

“ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ, ਤੇਰੇ ਭਾਣੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ”संत निक्का सिंह आई.टी.आई. की ओर से आप सभी को बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस की...
14/04/2026

“ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ, ਤੇਰੇ ਭਾਣੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ”

संत निक्का सिंह आई.टी.आई. की ओर से आप सभी को बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

जब खेतों में सुनहरी फसल लहराती है,
तो दिलों में भी नई उम्मीदें और उमंगें जाग उठती हैं।
बैसाखी का यह पावन पर्व हमारे जीवन में नई शुरुआत, समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है।

यह दिन उस गौरवशाली क्षण की याद दिलाता है जब सन् 1699 में
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर
साहस, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

आइए, इस पावन अवसर पर हम यह संकल्प लें कि
सत्य, परिश्रम और साहस के मार्ग पर चलते हुए
मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहें।

परम पूजनीय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज
एवं पूज्य संत बाबा जोध सिंह जी महाराज
के पावन आशीर्वाद से यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।

एक बार पुनः आप सभी को बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
— संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार

संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान के प्रेरणास्रोत भीमराव रामजी आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏संत निक्का सिंह आई...
14/04/2026

संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान के प्रेरणास्रोत भीमराव रामजी आंबेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

संत निक्का सिंह आईटीआई की ओर से हम सभी उनके महान विचारों को सादर नमन करते हैं। उनका जीवन अदम्य साहस, गहन ज्ञान और सामाजिक समानता के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मान और अधिकार दिलाती है।

उनके आदर्श हमें प्रेरित करते हैं कि हम अपने जीवन में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, हर प्रकार के भेदभाव का विरोध करें तथा समानता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को अपनाएं।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक शिक्षित, सशक्त और समतामूलक समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

जय भीम 🙏

संत निक्का सिंह आई.टी.आई. की ओर से हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँअसीम शक्ति, अटूट भक्ति और अदम्य साहस के प्रतीक प्रभ...
02/04/2026

संत निक्का सिंह आई.टी.आई. की ओर से हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

असीम शक्ति, अटूट भक्ति और अदम्य साहस के प्रतीक प्रभु श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर, संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से हम सभी के जीवन में साहस, सकारात्मक ऊर्जा और अटूट विश्वास का संचार हो, जिससे हम हर चुनौती का सामना दृढ़ता और धैर्य के साथ कर सकें।

“बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।
बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥”

परम पूजनीय महंत बाबा राम सिंह महाराज जी एवं पूज्य संत बाबा जोध सिंह महाराज जी के पावन आशीर्वाद तथा प्रभु श्री हनुमान जी की दिव्य कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

आप सभी को पुनः हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आज संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार की ओर सेहम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं उन अमर वीरों को —शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु...
23/03/2026

आज संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार की ओर से
हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं उन अमर वीरों को —
शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर।

23 मार्च 1931 को इन वीर सपूतों ने हँसते-हँसते फाँसी का फंदा चूमकर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

इनके बलिदान ने युवाओं के मन में आज़ादी के प्रति जोश और देशभक्ति की नई ज्वाला प्रज्वलित कर दी।

इनका बलिदान हमें सदा यह सिखाता रहेगा कि
देश के लिए जीना ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर मरना भी गर्व की बात है।

🙏 अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन 🙏
इंकलाब जिंदाबाद! 🇮🇳

— संत निक्का सिंह आई.टी.आई.

नमन अंतरिक्ष परी– कल्पना चावला जीआज हम सब संत निक्का सिंह आईटीआई की ओर से भारत की गौरव, साहस और सपनों की मिसाल कल्पना चा...
17/03/2026

नमन अंतरिक्ष परी– कल्पना चावला जी
आज हम सब संत निक्का सिंह आईटीआई की ओर से भारत की गौरव, साहस और सपनों की मिसाल कल्पना चावला जी के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। 🙏
हरियाणा की मिट्टी से निकलकर उन्होंने आसमान ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष तक अपने सपनों की उड़ान भरी। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।
उन्होंने न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि हर उस बेटी को प्रेरणा दी, जो अपने सपनों को सच करना चाहती है। उनका संघर्ष, समर्पण और साहस हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
आज उनके जन्मदिन पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, कौशल और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
“सपनों को सच करने के लिए हिम्मत और मेहनत सबसे जरूरी है।”
कुछ लोग दुनिया से जाते नहीं, बस अमर हो जाते हैं।
कल्पना चावला जी को शत-शत नमन। 🙏
— संत निक्का सिंह आईटीआई

Happy International Women’s Day 🌷On this special occasion, Sant Nikka Singh ITI extends heartfelt wishes to all the insp...
08/03/2026

Happy International Women’s Day 🌷

On this special occasion, Sant Nikka Singh ITI extends heartfelt wishes to all the inspiring women who make the world stronger with their courage, dedication, and determination.

From pain to power, a woman’s journey reflects true resilience — a healer, a guide, and a warrior with a heart of kindness and service.

Your strength and wisdom continue to inspire families, workplaces, and society. We are proud to see our girl students learning, growing, and preparing to build a confident and independent future. May every woman always be respected, empowered, and blessed with opportunities to grow and shine.

परम पूजनीय महंत बाबा राम सिंह महाराज जी एवं पूज्य संत बाबा जोध सिंह महाराज जी के पावन आशीर्वाद सदैव हम सभी तथा हमारे विद...
04/03/2026

परम पूजनीय महंत बाबा राम सिंह महाराज जी एवं पूज्य संत बाबा जोध सिंह महाराज जी के पावन आशीर्वाद सदैव हम सभी तथा हमारे विद्यार्थियों के जीवन पर बने रहें।

रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर
संत निक्का सिंह आई.टी.आई. परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं,
बल्कि सकारात्मक परिवर्तन और नई प्रेरणा का संदेश है।

प्रिय विद्यार्थियों, इस अवसर पर पहला रंग स्वयं को लगाएँ—
आत्मविश्वास का, ताकि हर चुनौती का सामना कर सकें;
परिश्रम का, जिससे कौशल और निखरे;
और सकारात्मक दृष्टिकोण का, जिससे हर परिस्थिति में आगे बढ़ सकें।

सभी अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों के लिए हमारी मंगलकामना है
कि यह त्योहार आपके जीवन में आनंद, संतुलन और उन्नति लेकर आए।

यह पावन अवसर हम सबके जीवन में सौहार्द, सहयोग और सफलता के स्थायी रंग भर दे।

🌸 होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

Address

Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Nikka Singh ITI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sant Nikka Singh ITI:

Shortcuts

Share