08/07/2016
हमें पूण्य के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए : किरण शर्मा
करनाल, 8 जुलाई (विकास मैहला) : युवा केसरी क्लब द्वारा अल्फा सिटी में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि सांसद अश्वनी चोपड़ा ने किया। वरिष्ठ नागरिक क्लब की चेयरपर्सन एवं सांसद की धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है, इसलिए हमें इस पूण्य कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और अन्य युवाओं को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया तथा नशा मुक्ति अभियान में क्लब का योगदान देने को कहा।