08/10/2026
सेवा में तत्पर, एकजुट
*हिमोफीलिया सोसाइटी कानपुर👬*
कानपुर सोसाइटी के सक्रिय यूथ सदस्य *करन कुमार जी* (हिमोफीलिया A, फैक्टर 8) के सफल इलाज एवं सुरक्षित स्वास्थ्य लाभ के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना:
गत 17 सितंबर की रात्रि लगभग 10:00 बजे ऑफिस से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में करन जी के घुटने के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर सोसाइटी ने तुरंत और सूझबूझ से कदम उठाया:
दुर्घटना की सूचना मिलते ही *डॉ. तनेजा सर से परामर्श कर यूथ सचिव E•C मेंबर शिवम् वर्मा जी* ने स्वयं मोर्चे पर डटे। उन्होंने करन जी को तुरंत कानपुर मधुराज हॉस्पिटल पहुँचाया और रात लगभग 2:00 बजे तक खुद अस्पताल में मौजूद रहकर अपनी देखरेख में प्राथमिकता के आधार पर फैक्टर 8 की आवयस्क दोसेस लगवाई। इसके पश्चात् डॉक्टर की सलाह से एक्स-रे और प्लास्टर की प्रक्रिया पूरी कराकर उन्हें सुरक्षित एडमिट कराया।
उच्च स्तरीय चिकित्सा संदर्भ: बेहतर और सुरक्षित इलाज सुनिश्चित करने के लिए अगले ही दिन उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (K•G•M•U), लखनऊ के लिए रेफर कराया गया।
*लखनऊ सोसाइटी सचिव श्री विनीत मनचंदा जी* के सहयोग और हेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष (HOD) *डॉ. एस. पी. वर्मा जी* की देखरेख में सर्जरी की योजना बनी। चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण ऑपरेशन में कुछ दिनों का विलंब हुआ, किंतु दिनांक 06 अक्टूबर 2026 की शाम उनका सफल ऑपरेशन सुचारू रूप से संपन्न हो गया है।
वर्तमान में करन जी लखनऊ के ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की देखरेख में लाभान्वित हो रहे हैं और शीघ्र ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
*हिमोफीलिया सोसाइटी कानपुर*
इस सफल इलाज, सही मार्गदर्शन और समर्पण के लिए
*डॉ. एस. पी. वर्मा जी,*
*डॉ. गीता सुरी जी,* *श्री विनीत मनचंदा जी* एवं *श्री शिवम् वर्मा जी Shivam Verma * का हृदय से आभार प्रकट करती है।
संदेश:
यह घटना इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर ली गई त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ और व्यक्तिगत समर्पण से बड़े से बड़े संकट को टाला जा सकता है। कानपुर हिमोफीलिया सोसाइटी अपने हर सदस्य के साथ दिन-रात, हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आगे भी इसी तत्परता के साथ आपकी सेवा में समर्पित रहेगी।
करन जी के शीघ्र एवं पूर्ण से स्वस्थ होने की कामना के साथ! 🙏
@