05/12/2025
डॉ भीमराव अंबेडकर बहुत ही सेवा समिति सजेती के अंतर्गत चल रही निशुल्क कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे बच्चों उनके अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया । कोचिंग सेंटर के शिक्षकों द्वारा लिए गए यूनिट टेस्ट में आए प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को आदरणीय श्री रामचंद्र कुटा र जी के द्वारा क्रय किए गए पुरस्कारों का वितरण किया गया एवं अन्य सभी बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु उनको भी कुछ ना कुछ पुरस्कार प्रदान किया गया एवं कोचिंग के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया ।बैठक में उपस्थित सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है इससे अवगत कराया गया बिना शिक्षा के आप एक पशु के समान इसीलिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा है शिक्षा उस शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी श्री रामचंद्र कुटार जी श्री राजकुमार जी श्री बृजेश कुमार जी श्री उमेश चंद्र जी एवं चंद्रानी विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री पंकज आर्य जी एवं अन्य समिति के सम्मानित सदस्य एवं कोचिंग के हमारे सम्मानित शिक्षक गण व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे । समिति इन सभी महानुभावों को हृदय से धन्यवाद करती है।