Rotary Club Of Kanpur

Rotary Club Of Kanpur Rotary Club Kanpur's Charter Date is 3rd July 1943 , One of The Largest & Oldest Club in Asia.

17/05/2024

*आओ, रोटरी को जानें*
*रोटरी इण्टरनेशनल*
रोटरी इन्टरनेशनल रोटरी क्लबों का संगठन है। यह व्यापार और पेशेवर लोगों का विश्वव्यापी संगठन है, जो मानवीय सेवा, सभी व्यवसायों में उच्च नैतिक स्तर को बढ़ावा देने और दुनिया में शांति और सद्भावना के निर्माण में सहायता देने हेतु विश्वव्यापी रुप से एकजुट होकर कार्यरत है। विश्व भर में फैले असंख्य स्थानीय रोट‌री क्लब "रोट‌री इन्टरनेशनल" संस्था के आधार स्तंभ है। 163 देशों में 32,000 से अधिक रोटरी क्लब हैं, जिसमें 13 लाख से अधिक लोग सदस्य हैं। यह पंथनिरपेक्ष (सेक्युलर) संगठन है जो जाति, लिंग, वर्ण या राजनैतिक विचारधारा के भेदभाव के बिना सबको सदस्य बनाती है।

रोट‌री के सदस्यों को रोटेरियंस कहा जाता है। रोटेरियंस, स्थानीय रोटरी क्लब के सदस्य होते है और उनके क्लब द्वारा निर्धारित समय पर, हर हफ्ते में एक बार मिलते हैं (अभी हाल ही में इसमें कुछ छूटें दी गयी हैं)। रोटेरियन्स पहनी हुई *लेपल पिन* के द्वारा आसानी से पहचाने जाते हैं। *रोटरी व्हील*, रोटरी इंटरनेशनल का आधिकारिक लोगो है।

रोटरी का *आदर्श वाक्य* है, *"Service above self"* यानि सेवा स्वयं से पहले, अर्थात् *सेवा ही सर्वोपरि है*। यह वाक्य भले ही सामान्यजनों को बस *'आदर्श'* ही लगे, *'यथार्थ'* यानि practical न लगे, किन्तु रोटरीजन इसकी व्याख्या इस प्रकार करते हैं: यह सच है कि बिना प्रतिफल (फायदा) के कार्य करना मुश्किल है, किन्तु महत्त्व इस भावना का है कि सेवा के बदले प्रतिफल मिला, या प्रतिफल के लिए सेवा की गई। प्रतिफल मिलेगा या नहीं मिलेगा, इसकी परवाह किये बिना जो भी कार्य किया जाये, वही *रोटरी सेवा* है।

*रोटरी की स्थापना कब, क्यों और कैसे*

पॉल हैरिस, जो पेशे से वकील थे और अन्य तीन लोगों ने मिलकर, अमरीका के शिकागो मे सन 1905 में रोटरी की स्थापना की। रोटरी दुनिया का सबसे पहला "सेवा संगठन" है।

Address

JNK College Building , 16/114, Civil Lines
Kanpur
01

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club Of Kanpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share