29/05/2026
आज दिनांक 29 मई 2026 को *श्री मती नीलिमा कटियार जी (मा० विधायिका, कल्याणपुर विधानसभा ) से *स्टेम इनफिनिटी लैब फाउंडेशन के अध्यक्ष कौस्तुभ ओमर द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें पी.एल.ए. (Poly Lactic Acid) पदार्थ से निर्मित उनकी प्रतिकृति भेंट की गई, जो पूर्णतः *Biodegradable* एवं पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। 🌱♻️
भेंट के दौरान संस्था द्वारा संचालित कौशल विकास एवं नवाचार आधारित कार्यक्रमों —
🔹 STEM Robotics
🔹 3D Printing
🔹 Artificial Intelligence
🔹 Coding
🔹 Drones एवं अन्य तकनीकी प्रशिक्षण —
की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
मा० विधायिका जी ने संस्था के कार्यों में गहरी रुचि व्यक्त करते हुए सराहना की तथा भविष्य में मार्गदर्शन एवं पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
तकनीक, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारा प्रयास निरंतर जारी है। 🚀🇮🇳
AI STEMEducation Robotics SkillDevelopment Kanpur NeelimaKatiyar TechnologyForFuture