ओमर वैश्य समाज के नि:शुल्क शादी - ब्याह र्पोटल का शुभारम्भ
(omar vaishy Community Matrimonial Website)
आजकल शादी के लिए एक अच्छे दूल्हे या दुल्हन की तलाश करना, वाकई बड़ा मुश्किल काम है । खासकर उनके लिए जो 12 से ज्यादा घंटे आफिस में बिताते हैं । रोजगार की तलाश में आज गांवों से हर कोई पलायन कर शहरों में बसता जा रहा है ओमर वैश्य समाज भी इस पलायन से अछूत नहीं है । अच्छे रोजगार, बच्चों के लिए अच्छ
ी शिक्षा व्यवस्था व अच्छे रहन सहन की सुविधाओं के लिए ओमर वैश्य समाज के लोग भी शहरों में बस रहे है । चूँकि गांवों की अपेक्षा शहरों में सजातिय लोगों से मिलना जुलना सीमित रहता है रिश्तेदारों से भी थोड़ी दूरियां बन जाती है और सबसे ज्यादा दिक्कत तब आती है जब बच्चे बड़े होकर रिश्ते करने लायक हो जाते है ऐसे में सीमित संपर्कों के चलते रिश्ते तलाशने और भी मुश्किल हो जाते है ओर इसी मुश्किल को आसान किया है आपकी ओमर वैश्य समाज की वेबसाईट http://www.sankalpkanpur.com/ ने समाज के अविवाहित युवक/युवतियों ओर उनके परिजनों को नि:शुल्क जीवनसाथी खोजने के लिए वेबसाईट तैयार कर समाज के लिए प्रारम्भ की है ।। ओमर वैश्य समाज की बेबसाईट में अब आप फोटो भी जोड़ सकते है व देख सकते है अब वेबसाईट पर आप शिक्षा, परिवार की जानकारी लम्बाई, व्यवसाय/नौकरी, जन्म, परिवार के बारे में इस तरह की कुल मिलाकर 50 से भी अधिक जानकारियां प्राफाईल में देख सकते है ।
वेबसाईट और संस्था के संसथापक दिनेश गुप्ता ने कहा कि अब समय की आपाधापी में अब इंटनेट के माध्यम से अपने लिए जीवनसाथी का चुनाव किया जाने लगा है । इस वेबसाईट के द्वारा आप अपने मन-पसंद जीवन साथी की खोज कर सकते है । और यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त है । लेकिन यह वेब साईट अपने उद्श्यों में तभी सफल हो पायेगी जब आप समाज के सभी बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों का यहाँ नि:शुल्क पंजीकरण करवाएंगे । यह वेबसाईट समाज के बंधुओं के लिए पुरी तरह से नि:शुल्क है । समाज के बंधुओं से निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ कर इस आधुनिक यज्ञ को सफल बनाए । आपको मन-पसंद वर/वधु की प्राप्ती हो, इसी कामना के साथ "एक सुखद विवाहित जीवन की शुभकामनाएँ " ।
http://www.sankalpkanpur.com/