Hema Akhil Bhartiya Mahila Shakti Association Bharat

Hema Akhil Bhartiya Mahila Shakti Association Bharat welcome to Akhil Bhartiya Mahila Shakti Association Bharat
Aim of this Association:
women Empowerment

09/08/2026
03/08/2026

अंध विद्यालय में बच्चों के साथ जन्मोत्सव सेवा का अनूठा आयोजन, आज दिनांक 2 जुलाई। नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत, अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत एवं HAMSAB Film Production House के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष शीला त्रिवेदी की सुपुत्री कु. स्वाति त्रिवेदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सेवा एवं समर्पण का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम संस्था की माननीय महिला सशक्तिकरण की प्रखर अग्रदूत, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष शीला त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को प्रेमपूर्वक ब्रेड पकोड़ा, आलू पकोड़ा एवं चाय का नाश्ता वितरित किया गया। बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की तथा जन्मदिवस को सेवा और सद्भाव के वातावरण में मनाया गया।अपने प्रेरक संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा, खेल, संस्कृति, भजन-संगीत तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, दिव्यांगजन सेवा, स्वरोजगार, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रहित के अनेक क्षेत्रों में पूरे भारत में निरंतर सेवा कार्य कर रही है। संस्था के समस्त सेवा कार्य माननीय प्रमुख संरक्षक श्री लड्डू गोपाल की कृपा एवं संरक्षक माननीय श्री एस. के. पालीवाल के संरक्षण और प्रेरणा से निरंतर संचालित हो रहे हैं।कार्यक्रम संयोजक शीला त्रिवेदी ने कहा कि अपनी सुपुत्री स्वाति त्रिवेदी के जन्मदिवस को समाज सेवा के रूप में मनाना उनके परिवार के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं संतोष का विषय है।उन्होंने सभी नागरिकों से अपने पारिवारिक शुभ अवसरों को समाज सेवा से जोड़ने का आह्वान किया।संस्था की ओर से बताया गया कि संगठन देशभर में सामाजिक, शैक

🇮🇳 मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳मित्रता केवल दो व्यक्तियों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम, सहयोग और...
02/08/2026

🇮🇳 मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
मित्रता केवल दो व्यक्तियों के बीच का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम, सहयोग और एकता का सुंदर बंधन है। आइए इस मित्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने देश भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाएँगे।
हम सभी भारतीय एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े हों और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को आगे बढ़ाएँ। यही सच्ची देशभक्ति और सच्ची मित्रता है।समस्त भारतवासियों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌸🇮🇳
हेमा पटेल
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत
हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत

आज दिनांक 23 जुलाई अर्जुन  विद्यालय में  हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत एवं अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत...
24/07/2026

आज दिनांक 23 जुलाई अर्जुन विद्यालय में हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत एवं अखिल भारतीय महिला शक्ति संघ भारत के सहयोग से कुछ बच्चों को नए कपड़े बिस्किट पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी आदि का वितरण अर्जुन विद्यालय की प्रबंधक उषा किरण जी के सहयोग से बच्चों को खाद्य सामग्री भाई से संबंधित स्टेशनरी कपड़े आदि वितरण का कार्य संपन्न हुआ किया गया ।कार्यक्रम के दौरान संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा पटेल जी समाजसेवी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Address

KANPUR
Kanpur
208011

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hema Akhil Bhartiya Mahila Shakti Association Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share