भाइयो हम लोगो ने मिलकर एक संगठन बनाया है जिसका नाम है राष्ट्रीय समाज सेवा संस्थान दोस्तों आप सब लोग जानते हो की अपने देश में ऐसे हालात पैदा कर दिए गए है की की आम जनता आर्थिक स्थिति सुधारने में ही लगी रहती है और धन के चक्कर में पिता को पुत्र ही हत्या कर देते है भाई -भाई का नही रहा दोस्त -दोस्त में विस्वास नही रहा ये सब कारण सिर्फ गन्दी राजनीति के वजह से ऐसे हालात पैदा हुए है क्योकि अपने देश में
बहुत ही ज्यादा बेरोजगारी है और यही बेरोजगारी की वजह से बड़े अपराध जैसे की हत्या लूट और अपरहण इत्यादि होते है पैसे कमाने के लिए लोग पता नही क्या क्या कर सकते है किस हद तक अपराध कर बैठते है भले ही बाद में पछताए अगर हमारे देश की नीतिया सही हो तो ये सब रुक सकता है बहुत से राजनीतिक पार्टिया वोट के लिए क्या क्या कर रही है इससे भी आप सब लोग वाकिफ है फिर भी ऐसे गंदे लोग ही चुने जाते है इसमे गलती किसकी है हम आम लोगो की जो जानते हुए भी गलत लोगो को सत्ता में बैठाते है और पिछला सब भुलाकर नये लालच में फसकर ऐसा करते है क्योकि हम लोग अपने-अपने में मस्त है देश के लिए अपनी ही आने वाली पीढ़ी के लिए कोई नही सोचता जरा सोचिये अभी ही अगर आपके आस-पास कोई दुर्घटना हो जाती है तो पुलिस के पास जाने से लोग डरते है अगर आप रस्ते से आ रहे हो कोई एक्सिडेंटहो जाये तो उसकी मदद करने में लोग डरते है क्योकि पुलिश उल्टा मदद करने वाले को ही परेशान कर देती है क्योकि यहाँ का सिस्टम में कमी है दोस्तों अगर आप नेता है पत्रकार है किसी अधिकारी के या मंत्री के जानने वाले है तो आप जाइये पुलिश के पास आपको सम्मान सहित काम करेगी लेकिन अगर आप एक आम नागरिक है तो आप को पता है पुलिश आपके साथ क्या करती है एक रिपोर्ट लिखाने के लिए लोग तरसते है आम गरीब जनता लोगो को कानून से विस्वाश उठता जा रहा है इंसानियत भूल गए है हमारे पूर्वजो ने जो हमारे लिए बलिदान दिया उसको लोग भूल गये है भाइयो हम चाहते है की हमर प्यारा भारत देश दुनिया का सबसे सुखी सम्रध खुशहाल देश बने जहा इंसानियत हो लोग आपस में जाती धर्म के लिए न लड़ें कोई किसान आत्म हत्या न करे गरीबी भुखमरी से निजात मिले इसी विस्वाश के साथ हमने यह संगठन बनाया है जिससे अधिक से अधिक लोगो को राष्ट्रीय समाज सेवा सन्थान में सम्मिलित करके लोगो में जागरूकता फैलाये और सही जानकारी दे सके ताकि समय आने पर आप लोगो के लिए हम सब मिलकर अपराध ,अत्याचार अन्याय ,भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सके !और अपने प्यारे भारत देश को सुखी और सम्रध्ध बनाये एवं प्रत्येक ब्यक्ति को रोजगार दिलाये इसी विस्वाश के साथ जय हिन्द दोस्तों भारत माता की जय .......