Hayat Zafar Hashmi

Hayat Zafar Hashmi Serving Humanity
MMA JAUHAR FANS ASSOCIATION

कुछ देर बाद....
04/05/2026

कुछ देर बाद....

10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को दिल से शुभकामनाएं।आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण औ...
23/04/2026

10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को दिल से शुभकामनाएं।

आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन ने यह शानदार उपलब्धि दिलाई है। आपने अपने परिवार, समाज और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

कामना है कि आप इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहें और सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते रहें। आपका भविष्य उज्ज्वल हो!


Hayat Zafar Hashmi IV
Zara Hayat Hashmi
Hayat Zafar Hashmi

 #संविधान_बचाना_ही_बाबा_साहब_के_सिद्धांतों_की_सच्ची_रक्षा: हयात जफर हाशमी​कानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं...
14/04/2026

#संविधान_बचाना_ही_बाबा_साहब_के_सिद्धांतों_की_सच्ची_रक्षा: हयात जफर हाशमी

​कानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज 'बाबा साहब विचार संरक्षण समिति' द्वारा फूलबाग स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब को 'खिराज-ए-अकीदत' (श्रद्धांजलि) पेश की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
#संविधान_पर_मंडराते_खतरों_से_आगाह_किया

​गोष्ठी के मुख्य वक्ता, ' एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष #हयात_ज़फर_हाशमी ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा:
​"आज के दौर में बाबा साहब के सिद्धांतों की रक्षा करने का सीधा अर्थ भारतीय संविधान को बचाना है। यदि संविधान सुरक्षित नहीं रहा, तो वंचितों और शोषितों के अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।"
​प्रमुख बिंदु: #हयात_ज़फर_हाशमी के संबोधन से
​एकजुटता की अपील: हाशमी ने जोर देकर कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर दलितों, पिछड़ों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी। आज समय की मांग है कि संविधान में विश्वास रखने वाला हर वर्ग एकजुट होकर इसकी रक्षा के लिए आगे आए।
#​सांप्रदायिकता_पर_प्रहार: उन्होंने सचेत किया कि देश में बढ़ती सामंतवादी सोच और सांप्रदायिकता बाबा साहब के सपनों को धुंधला कर रही है। नफरत की राजनीति के जरिए संवैधानिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
​संवैधानिक दायरा: उन्होंने आह्वान किया कि हमें संविधान के दायरे में रहकर ही बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों के लिए संघर्ष करना होगा, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रह पाएगा।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर समिति के मुकेश बाल्मीकि, वीरेंद्र कुमार, शाकिर अली उस्मानी और अमित जाटव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सोनकर, मोहम्मद ईशान, मनोज बाल्मीकि, सोनू गौतम, दिलीप गौतम और पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।

छोटे भाई मशहूर  #सोशल_एक्टिविस्ट Wali Rahmani से खास मुलाकात और मुल्क के मौजूदा हालात पर चर्चा साथ मे डाॅ शकील, अबुल हसन...
11/02/2026

छोटे भाई मशहूर #सोशल_एक्टिविस्ट Wali Rahmani से खास मुलाकात और मुल्क के मौजूदा हालात पर चर्चा साथ मे डाॅ शकील, अबुल हसन, महबूब आलम अन्सारी आदि मौजूद थे ।

नव वर्ष 2026 का  #आगाज़अल्लाह से दुआ है कि अल्लाह आने वाले साल मे अपने मुल्क  #भारत मे नफरतों का खात्मा हो, अमन शांति और...
31/12/2025

नव वर्ष 2026 का #आगाज़
अल्लाह से दुआ है कि अल्लाह आने वाले साल मे अपने मुल्क #भारत मे नफरतों का खात्मा हो, अमन शांति और #भाईचारा कायम हो।
मुल्क विकास-तरक्की की ओर आगे बढ़े, और सब मिलकर #भारत को आंख दिखाने वालों, दुश्मनों का नाम ओ निशान मिटा दें।
आप तमाम से गुजारिश है कि आने वाले साल में गुनाहों से बचने, हक सच के रास्ते पर चलने, मुल्क की तरक्की की फिक्र करने, मानवता इंसानियत को अहमियत देने, इंसाफ करने और लोगों को माफ़ करने की कोशिश करें।

#हयात_ज़फर_हाशमी

 #सर्वधर्म_सद्भाव_के_साथ_जौहर_एसोसिएशन_ने_ख्वाजा_गरीब_नवाज़_के_उर्स_पर_भेजी_चादर कानपुर आज  ौहर_फैन्स_एसोसिएशन के राष्ट्...
24/12/2025

#सर्वधर्म_सद्भाव_के_साथ_जौहर_एसोसिएशन_ने_ख्वाजा_गरीब_नवाज़_के_उर्स_पर_भेजी_चादर

कानपुर आज ौहर_फैन्स_एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष #हयात_ज़फर_हाशमी की अगुवाई में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहंशाह ए हिन्दुस्तान अता ए रसूल हिन्दल वली हजरत #ख्वाजा_ग़रीब_नवाज के 814 वें सालाना उर्स के मौके पर कानपुर से सर्वधर्म के लोगों ने मुल्क ए हिन्दुस्तान की सलामती, अमन व हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की दुआओं के साथ कदीमी चादर शरीफ बेकनगंज स्थित हज़रत दादा मियां दरगाह,कानपुर से रवाना की गई।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी द्वारा पिछले 19 वर्षों से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर रवाना की जाती है।
आज सबसे पहले फातेहा हुई जिसकी शुरुआत हाफ़िज़ व कारी सैय्यद अज़ीम अशरफी व मौलाना मुबारक अली फैज़ी ने तिलावते कलामे इलाही से की।
दुआ तंज़ीम बरेलवी उलेमा ए अहले सुन्नत के सदर हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने कराई।
दुआ में मुल्क की सलामती, अमन चैन आपसी सौहार्द, हिन्दु मुस्लिम भाईचारे की दुआ की गयी।
हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि ख्वाजा हिन्दल वली वह सूफी संत है जिन्होंने हिन्दोस्तां की सर जमीन पर एकता और सद्भावना की मिसाल पेश की थी।
हाशमी ने बताया कि जौहर फैंस एसोसिएशन उनके मार्गो का अनुशरण करते हुए देश में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो मुहिम चला रही है।
सर्वधर्म सद्भाव के साथ जौहर एसोसिएशन ने ख्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स पर भेजी चादर

कानपुर आज एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहंशाह ए हिन्दुस्तान अता ए रसूल हिन्दल वली हजरत ख्वाजा ग़रीब नवाज के 814 वें सालाना उर्स के मौके पर कानपुर से सर्वधर्म के लोगों ने मुल्क ए हिन्दुस्तान की सलामती, अमन व हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की दुआओं के साथ कदीमी चादर शरीफ बेकनगंज स्थित हज़रत दादा मियां दरगाह,कानपुर से रवाना की गई।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी द्वारा पिछले 19 वर्षों से अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर रवाना की जाती है।
आज सबसे पहले फातेहा हुई जिसकी शुरुआत हाफ़िज़ व कारी सैय्यद अज़ीम अशरफी व मौलाना मुबारक अली फैज़ी ने तिलावते कलामे इलाही से की।
दुआ तंज़ीम बरेलवी उलेमा ए अहले सुन्नत के सदर हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने कराई।
दुआ में मुल्क की सलामती, अमन चैन आपसी सौहार्द, हिन्दु मुस्लिम भाईचारे की दुआ की गयी।
हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि ख्वाजा हिन्दल वली वह सूफी संत है जिन्होंने हिन्दोस्तां की सर जमीन पर एकता और सद्भावना की मिसाल पेश की थी।
हाशमी ने बताया कि जौहर फैंस एसोसिएशन उनके मार्गो का अनुशरण करते हुए देश में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो मुहिम चला रही है।
वरिष्ठ समाजसेवी #सरदार हरप्रीत सिंह बब्बर ने कहा कि ख्वाजा साहब का दर सर्वधर्म के लिए आस्था का केंद्र है, वह भारत के एकता एवं सद्भावना का प्रतीक स्थल है।
आई ए एस कोचिंग के संचालक #राहुल दीक्षित ने कहा कि ख्वाजा साहब ने आज से 814 पहले इंसानियत एंव भाईचारे की शिक्षा दी और भारत को एक सूत्र मे बांधने का काम किया।
चादर रवाना करने वालों हयात ज़फ़र हाशमी,मौलाना मुर्तुजा शरीफी,सरदार हरप्रीत सिंह बब्बर,राहुल दीक्षित, सैय्यद नजमुस्साकिब नजम, जावेद मोहम्मद खान, शाहिद शाह अल्वी, इमरान शानू, मोहम्मद मोबीन एडवोकेट, मोहम्मद ईशान, शहनवाज़ अन्सारी, मुस्तफा फारुकी, मोहम्मद तौफीक, हाजी नासिर, वस्पी बाबा, मोहम्मद शाज़ेब बाबा, ताबिंदा, नफीस अहमद, बब्लू भाई रामजी तिवारी,आदि ने चादर को चूमकर दुआ की।
चादर शरीफ लेकर हाफिज़ फैसल जाफरी व जौहर एसोसिएशन का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अजमेर शरीफ आज रवाना हो गया ।
चादर रवाना करने वालों हयात ज़फ़र हाशमी,मौलाना मुर्तुजा शरीफी, #सरदार_हरप्रीत_सिंह_बब्बर, #राहुल_दीक्षित, सैय्यद नजमुस्साकिब नजम, जावेद मोहम्मद खान, शाहिद शाह अल्वी, इमरान शानू, मोहम्मद मोबीन एडवोकेट, मोहम्मद ईशान, शहनवाज़ अन्सारी, मुस्तफा फारुकी, मोहम्मद तौफीक, हाजी नासिर, वस्पी बाबा, मोहम्मद शाज़ेब बाबा, ताबिंदा, नफीस अहमद, बब्लू भाई रामजी तिवारी,आदि ने चादर को चूमकर दुआ की
Rahul Dixit Harpreet Singh Babbar Mobin Ahmad Javed Khan Mohd Ishan Taufeek Nawab Salman Ansari Ansari Imran Shanu

05 अक्टूबर 2015दूसरे दिन भी जौहर एसोसिएशन द्वारा शिक्षक पार्क परेड कानपुर में दादरी काण्ड के विरोध में आ्मरण अनशन जारी र...
07/10/2025

05 अक्टूबर 2015
दूसरे दिन भी जौहर एसोसिएशन द्वारा शिक्षक पार्क परेड कानपुर में दादरी काण्ड के विरोध में आ्मरण अनशन जारी रहा #राष्ट्रीय_अध्यक्ष_हयात_जफर_हाशमी अनशन पर रहे साथियों का क्रमिक अनशन भी जारी रहा...

 #जश्ने_आमदे_रसूल_हफ्तासमाजी तंज़ीम  ौहर_फैन्स_एसोसिएशन द्वारा कल दोपहर 12 बजे  #बगाही_ईदगाह बाबूपुरवा, कानपुर मे  #पैगम...
27/08/2025

#जश्ने_आमदे_रसूल_हफ्ता

समाजी तंज़ीम ौहर_फैन्स_एसोसिएशन द्वारा कल दोपहर 12 बजे #बगाही_ईदगाह बाबूपुरवा, कानपुर मे #पैगम्बर_ए_इस्लाम_सल्लल्लाहु_अलैहि_वसल्लम की सुन्नत #निकाह_को_आसान_करो पर गोष्ठी आयोजित की गई है।
जिसमे आप तमाम से शिरकत की गुजारिश है।
इंशाअल्लाह 1 बजे प्रोग्राम खत्म हो जाएगा।
जिसमे मुख्य वक्ता मौलाना हस्सान कादरी नक्शबंदी होंगे अध्यक्षता गुलामे मुस्तफा हयात ज़फर हाशमी करेंगे। जबकि संचालन जावेद मोहम्मद खान साहब करेगे।

कार्यक्रम संयोजक
शहनवाज़ अन्सारी
82998 65681

शब्बीर अन्सारी
समाजसेवी

23/08/2025

#जुल्म_के_खिलाफ_बोलने_का_हक_भारत_के_संविधान_ने_दिया - Aiman Rizwi

कानपुर आज समाजिक संस्था ौहर_फैन्स_एसोसिएशन के केन्द्रीय कार्यालय प्रेमनगर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष #हयात_ज़फर_हाशमी की अगुवाई मे राजधानी दिल्ली की प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता लेडी शेरनी ऐमन रिज़वी के कानपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष #हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि ऐमन रिज़वी सदैव हक और इंसाफ की आवाज़ को बुलंद करती है, दिल्ली के साथ साथ देश के अन्य हिस्सों मे होने वाले आंदोलनों मे हिस्सा लेकर संविधान के दायरे लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाती हैं।
हाशमी ने कहा कि जौहर एसोसिएशन ने महिला शेरनी मोहतरमा ऐमन रिज़वी साहिबा को "स्वतंत्र आवाज़" एवार्ड से सम्मानित किया है।
इस अवसर पर उज़मा खान, हसीन ज़फर हाशमी ने ऐमन रिज़वी को माला व शाल पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
समाजिक कार्यकर्ता ऐमन रिज़वी ने कहा कि भारत के संविधान ने हक की आवाज़ को उठाने का अधिकार दिया है आज वो लोग भी दोषी हैं जो सरकारों और मशीनरी से डर आवाज़ नही उठा रहे हैं, स्वतंत्रता माह चल रहा है यह आजादी हमें हक की लड़ाई का जज़्बा देती है मगर अफसोस की बात है कि आज के लोग डर कर चुप हो गये हैं, यदि क्रांतिकारियों ने भी यही किया होता तो आज भी हम गुलाम ही होते।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, अलीम खान, मोहम्मद शारिक, शाहिद अली अल्वी, अरसलान अहमद, फिरोज अंसारी बॉबी, मोहम्मद ईशान, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद आदिल कुरैशी, नफीस अहमद, इमरान शानू, फरहान कुरैशी, ,शहनवाज अन्सारी , सैय्यद शाबान, अकमल नफीस, नफीस अहमद, आसिफ आलिया आदि मौजूद रहे।

21/08/2025

#शहंशाह_ए_कानपुर हज़रत #मख्दूम_शाह_आला के 767 वें #उर्स_ए_मुबारक के मौके पर ौहर_फैन्स_एसोसिएशन की जानिब से आप सभी को दिली मुबारकबाद दी जाती है।

#हयात_जफर_हाशमी

Alhamdulillah ौहर_फैन्स_एसोसिएशन ने कमज़ोर परिवार के बच्चों के लिए तालीम मे सहुलियत फराहम करने के लिए ज़रिया बनकर मदद पह...
02/08/2025

Alhamdulillah
ौहर_फैन्स_एसोसिएशन ने कमज़ोर परिवार के बच्चों के लिए तालीम मे सहुलियत फराहम करने के लिए ज़रिया बनकर मदद पहुंचाई।

#हयात_ज़फ़र_हाशमी

Address

MMA JAUHAR FANS ASSOCIATION
Kanpur
208012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hayat Zafar Hashmi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hayat Zafar Hashmi:

Share