05/05/2025
11 मई को लाजपत भवन, कानपुर में प्रस्तावित ‘सनातन गर्जना’ कार्यक्रम स्थगित किया जाता है।
प्रिय सहयोगियों एवं शुभचिंतकों,
हमें अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सनातन गर्जना कार्यक्रम के संयोजक श्री सुधीर द्विवेदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती उर्मिला देवी जी — जो हमारी संस्था की संरक्षक भी थीं — का दिनांक 04 मई 2025 को आकस्मिक निधन हो गया।
इस अपूरणीय क्षति से हम सभी गहरे शोक में हैं।
इसी कारण दिनांक 11 मई 2025 को लाजपत भवन, कानपुर नगर में प्रस्तावित सनातन गर्जना कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित किया जा रहा है।
हम आप सभी से करबद्ध निवेदन करते हैं कि इस कठिन समय में हमें आपका भावनात्मक सहयोग, धैर्य और आशीर्वाद पूर्ववत् प्राप्त होता रहे।
कार्यक्रम की नई तिथि एवं विस्तृत रूपरेखा शीघ्र ही आप सभी को अवगत करा दी जाएगी।
आप सभी का निरंतर स्नेह, समर्थन एवं सहभागिता हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रही है —
हम आशा करते हैं कि यह आत्मीय संबंध भविष्य में और भी प्रगाढ़ होगा।
सादर,
अजय कुमार द्विवेदी
अध्यक्ष
सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति, उत्तर प्रदेश
पहल सामाजिक सेवा संस्थान ,उत्तर प्रदेश