Sacche Dost Foundation

Directions

Sacche Dost Foundation Social welfare & cultural organization

विक्रमादित्य ज्योतिष एवं सनातन संस्कार  प्रकल्प संस्था सच्चे दोस्त फाउंडेशन (रजि.) के द्वारा संयोजक पंडित अनुराग वाजपेयी...
03/09/2026

विक्रमादित्य ज्योतिष एवं सनातन संस्कार प्रकल्प
संस्था सच्चे दोस्त फाउंडेशन (रजि.) के द्वारा संयोजक पंडित अनुराग वाजपेयी ज्योतिर्विद के दिशा निर्देश में सावन मास पूर्णमासी पर माँ गंगा तट कोयला घाट कैंट कानपुर में द्वितीय वृहद श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया जिसमें जाने अनजाने पापों का प्रायश्चित, वैदिक मंत्रों द्वारा विमोचन, दश विधि स्नान, पितृ, देव एवं ऋषि तर्पण ,सूर्य पूजन, गायत्री पूजन, सप्तऋषियों का पूजन, यज्ञोपवीत अभिमंत्रित एवं वैदिक मंत्रों द्वारा नवीन यज्ञोपवीत धारण,सप्तऋषियों एवं समस्त ऋचाओं का यज्ञ किया गया।
पूरे कानपुर नगर एवं आस पास से काफी बड़ी संख्या में द्विज बंधुओं ने सहभागिता की।
प्रमुख रूप से आचार्य पं नरेंद्र शास्त्री , पं सत्येंद्र द्विवेदी, पं दिनेश शुक्ला, पं शरद मिश्रा, पं विकास मिश्रा,पं अभिलाष पालीवाल,डॉ स्वतंत्र शुक्ला, पं संजीव बाजपेयी, पं श्याम सुंदर शुक्ला"गर्ग", श्री अरविंद सिंह चौहान एडवोकेट, पं आशीष मिश्रा,पं अंकित दीक्षित,पं विभव मिश्रा, पं हरिओम पाण्डेय, पं आशीष द्विवेदी, पं आशीष बाजपेयी,पं सौरभ त्रिपाठी, पं अनिल त्रिपाठी, पं नितिन पालीवाल, पं अनुज पाण्डेय, पं धीरज अवस्थी,पं विमल शुक्ला, पं अनुराग त्रिपाठी, पं सी बी मिश्रा, पं संदीप त्रिपाठी,पं मयंक त्रिपाठी, पं प्रांजुल द्विवेदी, पं शानू बाजपेयी, पं नितिन पालीवाल,पं सुभाष द्विवेदी,पं आशीष दीक्षित, पं गौरव शुक्ला (एड), पं सूर्यकांत मणि त्रिपाठी (एड.), पं अनिल शुक्ला, पं विमल शुक्ला,पं अभिषेक मिश्रा एवं समस्त कार्यकर्ता सच्चे दोस्त फाउंडेशन सम्मिलित रहे।

21/08/2026
पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का मीडिया कवरेज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ।
14/06/2026

पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान का मीडिया कवरेज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ।

सच्चे दोस्त फाउंडेशन (रजि.) सेवा समिति के तत्वावधान में आज 9 जून 2026 को संस्था के उपाध्यक्ष श्री विकास मिश्र जी के नेतृ...
09/06/2026

सच्चे दोस्त फाउंडेशन (रजि.) सेवा समिति के तत्वावधान में आज 9 जून 2026 को संस्था के उपाध्यक्ष श्री विकास मिश्र जी के नेतृत्व में, डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन ,अवधपुरी कानपुर में प्लेसमेंट सेल में आए हुए सौ से अधिक दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए भोजन की व्यवस्था की गई एवं संस्था के प्रफेशनल्स एवं एक्सपर्ट्स के द्वारा करियर टिप्स भी दिए गए एवं राष्ट्र निर्माण में दिव्यांगजनों की उपयोगिता एवं भूमिका पर भी चर्चा हुई एवं दिव्यांगजनो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
राष्ट्रीय संयोजक ज्योतिर्विद अनुराग वाजपेयी एवं संरक्षक डॉ दिनेश शुक्ला के द्वारा संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती रचना अस्थाना एवं संस्थान के अन्य प्रोफेसर्स, श्री धीरज पाण्डेय(असिस्टेंट रजिस्ट्रार), श्री राजेश कुमार(एसोसिएट डीन एकेडमिक),डॉ आशुतोष मिश्रा(विभागाध्यक्ष केमिकल इंजीनियरिंग),श्री शिवम पांडेय(स्टोर एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ) एवं अन्य वरिष्ठ शिक्षकों एवं स्टाफ का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया।
संस्थान की निदेशिका श्रीमती रचना अस्थाना ने सच्चे दोस्त फाउंडेशन के सदस्यों का मोमेंटो देकर सम्मान एवं धन्यवाद किया।
प्रशिक्षुओं द्वारा ध्वनिमत से संस्था के सदस्यों का सम्मान किया गया।
प्रमुख रूप से सर्व श्री दिनेश शुक्ल, विकास मिश्रा,अनुराग वाजपेयी ज्योतिर्विद, सौरभ त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, सचिन कुमार आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
श्री धीरज पाण्डेय (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) ने सच्चे दोस्त फाउंडेशन संस्था के सहयोग एवं सामाजिक सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

सच्चे दोस्त फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान संजय वन किदवई नगर कानपुर की न्यूज को का...
08/06/2026

सच्चे दोस्त फाउंडेशन द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान संजय वन किदवई नगर कानपुर की न्यूज को कानपुर के लगभग हर प्रमुख समाचार पत्र ने प्रकाशित किया।

सच्चे दोस्त फाउंडेशन के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान दिनांक...
07/06/2026

सच्चे दोस्त फाउंडेशन के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान दिनांक 7 जून 2026 रविवार प्रातः 6 बजे संजय वन किदवई नगर कानपुर में आयोजित किया गया।
जिसमें सैकड़ों मॉर्निंग वॉकर्स को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिलाकर एवं पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए पंद्रह सूत्रीय संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए एवं पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता अपने दैनिक जीवन एवं आस पास के वातावरण ,स्थान, ग्राम,नगर एवं राष्ट्र में रखने की शपथ दिलाई गई।
साथ ही पर्यावरण को कैसे शुद्ध एवं स्वच्छ रखा जाए इस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्वतजनों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विवेक सचान जी(जनरल मैनेजर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) सम्मिलित हुए।
स्वागत श्री दिनेश शुक्ला जी एवं विकास मिश्रा जी ने एवं आभार प्रकट अध्यक्ष श्री शरद मिश्र जी एवं महासचिव श्री अभिलाष पालीवाल जी ने किया।
मुख्य रूप से अनुराग वाजपेयी,शरद मिश्र,दिनेश शुक्ला,विकास मिश्रा,सुभाष द्विवेदी,अभिलाष पालीवाल,नितिन पालीवाल,आशीष बाजपेई ,अंकित दीक्षित,अरविंद चौहान,आदित्य प्रकाश बाजपेई,अभिषेक सचान,स्वतंत्र शुक्ला,निमिष त्रिपाठी,आनंद शुक्ला ,सौरभ त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, सुनील मिश्रा,श्री किशन,विमल शुक्ला,सुशील कटियार, श्याम शुक्ला, अचल गुप्ता, अखिलेश बाजपेई,शशांक टंडन,अविरल सक्सेना आदि कार्यकर्ता रहे।

हम सबकी संस्था सच्चे दोस्त फाउंडेशन के तत्वधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 7 जून 2026, समय प्रातः 6 ब...
05/06/2026

हम सबकी संस्था सच्चे दोस्त फाउंडेशन के तत्वधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 7 जून 2026, समय प्रातः 6 बजे ,संजय वन किदवई नगर कानपुर में पर्यावरण जागरूकता,संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आप सभी का हार्दिक स्वागत है,कृपया अवश्य पधारें।

Address

Kanpur
208001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sacche Dost Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share