09/10/2026
भारतीय ग्राम स्वराज की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी चुनाव और जनमुद्दों पर हुई चर्चा
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को भारतीय ग्राम स्वराज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मूलभूत मुद्दों जैसे - स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, किसानों की समस्या एवं ग्राम विकास को लेकर अपने विचार रखे गए।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा और आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से इंजी. सतीश सचान, ललित वर्मा, सोमनाथ पाल, शिव सचान, सी.पी. सचान, डॉ. अजीत सिंह, अमित कुमार सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।