UPANSLucknow

Call Directions Contact the organization

UPANSLucknow Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UPANSLucknow, Youth Organization, 128/12, G-Block , Kidwai Nagar, Kanpur.

14/09/2026

आवश्यक सूचना

समस्त सम्मानित पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11 सितंबर 2026 को दोपहर में समिति के माननीय चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के बाएँ पैर के पंजे की छोटी उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार उन्हें चलने-फिरने में असमर्थता के कारण लगभग 10 से 15 दिनों के बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। माननीय चेयरमैन जी के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय विश्राम को ध्यान में रखते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित महासम्मेलन की तिथि को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। महासम्मेलन की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी अथवा निर्धारित तिथि 4 अक्टूबर 2026 को ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इस संबंध में अंतिम निर्णय एवं सूचना समस्त सम्मानित पदाधिकारियों को दिनांक 27 सितंबर 2026 तक दे दी जाएगी।

अतः सभी पदाधिकारी कृपया इस संबंध में धैर्य बनाए रखें तथा आगामी सूचना तक अपनी तैयारियाँ एवं संगठनात्मक गतिविधियाँ पूर्ववत जारी रखें।

आदेशानुसार
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ

12/09/2026
उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमे...
30/08/2026

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी लखीमपुर के जिला सचिव सरोज कुमार मिश्र की अगुवाई में रक्षाबंधन का कार्यक्रम जिला कारागार लखीमपुर में बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कारागार अधीक्षक पी डी सालोनिया जी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य संजय मिश्र, श्री राम प्रकाश मिश्र,अमित गुप्ता जी उपस्थित रहे। जिला कमेटी के वॉलिंटियरों द्वारा जिला कारागार प्रशासन का पूरा सहयोग किया गया तथा कारागार में बंद बंदियो की आई बहनों के बैठने हेतु टेंट, कुर्सीयो की व्यवस्था की गई तत्पश्चात उन्हें जलपान, मीठा आदि कराया गया। व वॉलिंटियर द्वारा बहनों को राखी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद मौर्य ,अतीक शेख, गुरनाम सिंह, अंकुल ,दाताराम राजपूत, रामपाल ,अजय कुमार मौर्य, महेश पाल ,अजीत मौर्य, खजांची प्रसाद, ईश्वरदीन मौर्य, हेमंत सिंह, उत्तम कुमार, अंशदीप सिंह, मनजीत सिंह, अजय कुमार ,सुनील कुमार यादव ,सुरेश कुमार मौर्य ,आदि कई कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा सहयोग दिया जिसके लिए सभी को धन्यवाद

आज दिनांक 28/8/26 को माननीय चेयरमैन के आदेशानुसार एवं शासन की निर्देशानुसार समिति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अपराध निर...
30/08/2026

आज दिनांक 28/8/26 को माननीय चेयरमैन के आदेशानुसार एवं शासन की निर्देशानुसार समिति के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अपराध निरोधक कमेटी गोंडा द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम मण्डल कारागार परिसर गोण्डा में रखा गया जिसमें कैदी भाइयों की बहनों एवं उनके परिजनों के बैठने की एवं जलपान की व्यवस्था की गई जिससे कैदी भाइयों की बहनों एवं परिवार के लोग रक्षाबंधन पर्व सुगमता से मना सके एवं राखी बांध सके, कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक श्री मृत्युंजय पाण्डेय ने किया एवं जेलर अफताब अंसारी,अन्य जेल स्टाफ एवं हमारे सभी पदाधिकारी (उपाध्यक्ष :-शिव कुमार शर्मा,सचिव:-बृजेन्द्र कुमार त्रिपाठी) कार्यकर्ता बंधुओ(सुरेश प्रजापति, मुकेश दीक्षित,बच्छराज मौर्य,आशीष उपाध्याय, विकास मोदनवाल, प्रेमचंद,कैलाश जयसवाल,विजय शर्मा,एस.एन.सिंह,मंजीत गुप्ता,महताब,सौरभ गोस्वामी,हर्ष कश्यप,अभिषेक सिंह, सुरेश आदि) ने अभूतपूर्व सहयोग किया।।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के दिशा-निर्देशन में तथा उत्तर...
30/08/2026

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के दिशा-निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष श्री शेर सिंह कसौधन एवं जिला सचिव श्री केशव कुमार मौर्य के कुशल नेतृत्व में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला कारागार बहराइच में विशेष सहायता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कारागार में बंदी भाइयों को राखी बांधने एवं उनसे मिलने पहुंचे उनके परिजनों के स्वागत, जलपान एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था समिति की ओर से की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा।

कार्यक्रम का उद्देश्य बंदी जनों एवं उनके परिजनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखना तथा मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक मूल्यों, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में बहराइच शाखा के जिला संरक्षक श्री केसरी प्रसाद सोनी, उपसचिव श्री विनोद कुमार कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री श्री इरशाद हुसैन, नगर उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार मिश्रा, नवाबगंज ब्लॉक सचिव श्री अतहर अली उर्फ अज्जन, संगठन मंत्री श्री पुष्पराज गुप्ता, तहसील सचिव कैसरगंज श्री मोहसिन मलिक, जिला संगठन मंत्री श्री मोहम्मद इमरान, नगर उपाध्यक्ष श्री पप्पू गाजी, जिला सलाहकार श्री शैलेंद्र कुमार मौर्य, संगठन मंत्री रुपईडीहा श्री मोहम्मद अब्बन, श्री तेज प्रसाद वर्मा, संगठन मंत्री नवाबगंज डॉ. मुजीब अहमद, उपसचिव तहसील कैसरगंज श्री मनीष कुमार कश्यप, सचिव नगर बहराइच सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सहयोग एवं सेवा भावना के लिए समिति की ओर से प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह द्वारा भी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके सामाजिक कार्यों एवं सेवा भावना के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति केवल अपराध की रोकथाम तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदी जनों एवं उनके परिजनों की सहायता, सामाजिक जागरूकता, मानवीय मूल्यों तथा सामाजिक पुनर्वास की भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग, मानवीय संवेदना, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

कार्यक्रम के अंत में जिला संरक्षक श्री केसरी प्रसाद सोनी ने समापन करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, समस्त जेल प्रशासन, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के सहज, सरल, संवेदनशील एवं सेवा-समर्पित चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी ...
30/08/2026

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के सहज, सरल, संवेदनशील एवं सेवा-समर्पित चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में जिला अपराध निरोधक कमेटी, जौनपुर के सौजन्य से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला कारागार जौनपुर में बंदी भाइयों से राखी बांधने पहुंचे उनके परिजनों के लिए निःशुल्क राखी एवं जलपान की व्यवस्था की गई। छोटे बच्चों एवं बच्चियों के लिए बिस्कुट और टॉफी की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर डीआईजी वाराणसी, जेल अधीक्षक जौनपुर, जेलर एवं जेल पुलिस के साथ समिति के कोषाध्यक्ष श्री राम प्रज्वलित सिंह, जिला सह सचिव श्री राजेश सिंह, डॉ. ध्रुव राज, महिला संयोजिका श्रीमती चंद्रावती निगम, थाना जलालपुर के सचिव श्री पवन गुप्ता, कोतवाली अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ, श्री मनोज कुमार, श्रीमती गुड़िया, श्रीमती अंतिमा शर्मा सहित जिला एवं थाना कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
समिति के पदाधिकारियों ने सेवा, संवेदना और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का संदेश देते हुए सहर्ष रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध नि...
30/08/2026

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति,प्रतापगढ़ द्वारा जिला कारागार प्रतापगढ़ के प्रांगण में जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी के निर्देशन में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों एवं परिजनों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री ऋषभ द्विवेदी जी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र पर्व है। इस दिन बहनों की सेवा करना मानव सेवा का सुंदर उदाहरण है तथा बहनों के सम्मान, सहयोग और उनके सुख-दुख में साथ देना हमारा कर्तव्य है। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सचिव श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन हमें केवल रक्षा का वचन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। बहनों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना परिवार एवं समाज को मजबूत बनाती है।इस रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान एवं सेवा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर कारागार में बंदी जनों एवं कैदियों के परिवारों से आई बहनों को जलपान तथा बच्चों को बिस्कुट आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी, डिप्टी जेलर शारदा देवी जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्य रसीद अहमद,आशीष कुमार खरे,आयुष श्रीवास्तव,मो आकिब,प्रदीप कुमार,संजय कुमार,अरशद आशिफ अली,शिवेंद्र कुमार महिला टीम कल्पना मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रेम, सम्मान, सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया।

Address

128/12, G-Block , Kidwai Nagar
Kanpur
208011

Telephone

+919415126357

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPANSLucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to UPANSLucknow:

Shortcuts

Share