Kanpur Queer Welfare Foundation

Kanpur Queer Welfare Foundation we are specialized in festival events, live concert of celebrities and much more.

A society for social welfare and development and The best event planner in kanpur contact us for organizing the finest event with the local and bollywood stars.

11/05/2026

📢 सार्वजनिक सूचना

यह सूचित किया जाता है कि Kanpur Q***r Welfare Foundation का आधिकारिक Instagram अकाउंट “” को Instagram द्वारा अचानक Suspend/Disable कर दिया गया है।

यह अकाउंट हमारी संस्था की गतिविधियों, LGBTQIA+ समुदाय से जुड़े जागरूकता अभियानों, स्वास्थ्य सेवाओं, मानवाधिकार, मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं सामुदायिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने का प्रमुख माध्यम था।

वर्तमान में हमारी टीम इस विषय में आवश्यक प्रक्रिया एवं अपील कर रही है, ताकि अकाउंट को जल्द से जल्द पुनः बहाल कराया जा सके।

सभी साथियों, सहयोगियों एवं समुदाय के लोगों से अनुरोध है कि किसी भी फर्जी अकाउंट या गलत जानकारी से सतर्क रहें। हमारी संस्था की आधिकारिक सूचनाएँ फिलहाल अन्य माध्यमों से साझा की जाएंगी।

आपके सहयोग, समर्थन एवं एकजुटता के लिए धन्यवाद।


Kanpur Q***r Welfare Foundation
📧 [email protected]
📞 8090571020 / 7007832729 / 8707317467

11/05/2026

📢 निःशुल्क HIV /AIDS VDRL / Syphilis Testing सेवा उपलब्ध

कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समुदाय एवं आम जनहित में Free HIV, VDRL एवं Syphilis Testing Service उपलब्ध कराई जा रही है।

आप हमारी संस्था से जुड़कर अपनी जांच करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए Home Testing Service भी उपलब्ध है। हमारे प्रशिक्षित वॉलंटियर्स आपके स्थान पर आकर सुरक्षित एवं गोपनीय तरीके से टेस्टिंग सेवा प्रदान करेंगे।

✔ पूर्ण गोपनीयता
✔ सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण
✔ समुदाय के अनुकूल सहयोग
✔ नि:शुल्क सेवा

📞 संपर्क नंबर:
8090571020
7007832729
8707317467

📧 Email:
[email protected]

कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन
समावेशिता • स्वास्थ्य • सम्मान

11/05/2026
09/05/2026
03/05/2026
02/05/2026
02/05/2026

📢 Kanpur Q***r Welfare Foundation (KQWF) – Public Notice

यह सूचना आम जनता के लिए जारी की जाती है:

कभी-कभी यह देखा गया है कि कुछ व्यक्ति, जो स्वयं को ट्रांसजेंडर समुदाय से बताकर, किसी के घर जाकर या व्यक्तिगत संपर्क में आकर जबरदस्ती या मनमाने तरीके से पैसे की मांग करते हैं। यह कार्य पूरी तरह से अनुचित एवं अवैध (illegal) है।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ट्रांसजेंडर समुदाय का ऐसा कोई भी अधिकृत प्रतिनिधि या संगठन इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल नहीं होता है। ऐसी घटनाएं समाज में गलतफहमी और भय उत्पन्न करती हैं।

यदि आपके साथ ऐसी कोई घटना होती है, तो कृपया तुरंत निम्नलिखित कदम उठाएं:

1. कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन (KQWF) से संपर्क करें
80905 71020
87073 17467

ताकि मामले की सही जानकारी और सहायता प्रदान की जा सके।

2. तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें (Police Emergency Service)
और घटना की सूचना दें।

हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी भी प्रकार की अवैध मांग या दबाव में न आएं और तुरंत उचित प्राधिकरण को सूचित करें।

Kanpur Q***r Welfare Foundation
समानता, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

16/02/2026

Kanpur Q***r Welfare Foundation की ओर से सभी विद्यार्थियों, युवाओं और समुदाय के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश।

परीक्षाओं, करियर या व्यक्तिगत जीवन के दबाव के दौरान मानसिक तनाव महसूस करना बिल्कुल सामान्य है। आपकी मानसिक सेहत उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी आपकी शारीरिक सेहत। यदि आप चिंता, घबराहट, उदासी, अकेलापन या किसी भी प्रकार के भावनात्मक दबाव का सामना कर रहे हैं, तो याद रखें — आप अकेले नहीं हैं।

Kanpur Q***r Welfare Foundation आपके साथ खड़ा है। हम सुरक्षित, गोपनीय और सहायक वातावरण में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

किसी भी मानसिक स्वास्थ्य सहायता या सपोर्ट के लिए आप हमसे 24×7 संपर्क कर सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 8090571020
ईमेल: [email protected]

आइए, मिलकर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और एक सहायक समाज बनाएं।

स्नेह सहित
Kanpur Q***r Welfare Foundation

Address

Kanpur
208001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kanpur Queer Welfare Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kanpur Queer Welfare Foundation:

Share