19/05/2026
सुरक्षित कार्यस्थल और न्याय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता! ⚖️🌸
अलीगढ़ ईएसआई अस्पताल में महिला कर्मचारी के मानसिक उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है。
इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए उत्तर प्रदेश शासन के निदेशालय द्वारा गठित आंतरिक परिवाद समिति (ICC) में मुझे (दीक्षा मिश्रा,उपाध्यक्ष दीक्षालय फाउंडेशन) गैर-सरकारी संगठन प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
निदेशालय, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, उ०प्र०, सर्वोदयनगर, कानपुर ।
-:: आदेश ::-
दिनांक: 10.05 2026 इन सिविल अपील नं०-
मा० उच्चतम न्यायालय में योजित एम०ए० नं०-1688 / 2023 2482 / 2014 Aureliano Fernandes vs State of Goa & Ors में मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक : 03.12.2024 के अनुपालनार्थ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 में दिये गये प्राविधानों के अनुरूप अधिनियम की धारा-4 के अन्तर्गत निदेशालय कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उ०प्र०, सर्वोदयनगर, कानपुर स्तर पर 'आन्तरिक परिवाद समिति का पुनर्गठन किया जाता है-
01-डा० सुनीता अग्रवाल
संयुक्त निदेशक, निदेशालय ।
'पीठासीन अधिकारी'
02-डा० अनु तिवारी,
'सदस्य'
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,
क. रा. बी. औष0 जूही- 2, कानपुर नगर ।
03-श्री मनीष वर्मा,
'सदस्य'
वित्त एवं लेखाधिकारी, निदेशालय ।
04-श्रीमती दीक्षा मिश्रा,
दीक्षालय फाउंडेशन,
'सदस्य'
(प्रतिनिधि - गैर सरकारी संगठन)
उपरोक्त आन्तरिक परिवाद समिति मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक: 03.12.2024 के अनुपालनार्थ महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 में दिये गये प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधी शिकायतों की जॉच समयान्तर्गत करके अपनी जॉच रिपोर्ट, निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, उ०प्र०, सर्वोदयनगर, कानपुर को प्रेषित करेगी ।
एक सामाजिक संस्था और समिति सदस्य के रूप में हमारा संकल्प है कि:
पीड़ित महिला कर्मचारी और सामूहिक शिकायतकर्ताओं के हर एक बिंदु की गहन व निष्पक्ष जांच हो।
कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और आत्मसम्मान से कोई समझौता न हो。
बिना किसी भेदभाव या दबाव के पूरी पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।
सत्य और न्याय की इस प्रक्रिया में हम अपनी पूरी और ईमानदार भूमिका निभाएंगे।.
Diksha Mishra Trivedi