31/03/2026
"सोचिए… एक रात की चमक-धमक के लिए हम कितनी उम्र की कमाई खर्च कर देते हैं…"
आज समाज में एक अजीब दौड़ चल रही है…
शादी नहीं, मानो प्रदर्शन हो रहा है…
लाइटिंग, डेकोरेशन, फाइव स्टार होटल, महंगे कपड़े, सैकड़ों डिशेस…
लेकिन एक सवाल खुद से पूछिए —
क्या ये सब हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित कर रहा है… या सिर्फ समाज को दिखावा?
👉 जिस पैसे से एक रात की शान बढ़ती है, उसी पैसे से बच्चे की उच्च शिक्षा, बिज़नेस, या घर का भविष्य बन सकता है।
👉 जिस पैसे से सैकड़ों लोगों को खाना खिलाते हैं, उसी पैसे से अपने बच्चे को बड़ा अवसर, अच्छी पढ़ाई और मजबूत जीवन दिया जा सकता है।
💡 सच्चाई ये है:
शादी एक संस्कार है, दिखावा नहीं
रिश्ते दिल से बनते हैं, खर्च से नहीं
सम्मान सादगी में होता है, दिखावे में नहीं
🔥 एक छोटा सा बदलाव… एक बड़ा परिवर्तन:
सादगीपूर्ण विवाह
सीमित मेहमान
बिना फालतू खर्च
और बचा हुआ पैसा…
👉 बच्चों की शिक्षा में लगाइए
👉 उनके सपनों में लगाइए
👉 उनके उज्ज्वल भविष्य में निवेश कीजिए
❤️ याद रखिए:
"शादी की एक रात नहीं… बच्चे का पूरा जीवन महत्वपूर्ण है"
🙏 संकल्प लें – सिख समाज कानपुर के साथ: हम सादगी से शादी करेंगे
दिखावे को नहीं, भविष्य को चुनेंगे
और समाज में एक नई जागरूकता की शुरुआत करेंगे…
🙏 विशेष निवेदन:
👉 समाज के समृद्ध वर्ग, सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं सभी जत्थेबंदियों से विनम्र आग्रह है कि संगत को इस विषय पर प्रेरित करे।
👉 गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें
👉 समाज की जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराकर पुण्य के भागीदार बनें
📢 यह जन-जागरूकता संदेश
सिख समाज सेवा संस्थान (पंजीकृत)
द्वारा संचालित
सिख समाज कानपुर - उत्तर प्रदेश
की ओर से समाज हित में जारी ।
निवेदन करता :
दास गुरविंदर सिंह वासु - प्रिंस
संस्थापक अध्यक्ष
दास गगनदीप सिंह चड्डा
महासचिव
दास अनमोलक सिंह कलसी
उपाध्यक्ष