03/05/2023
"स्वावलंबी कृषि-आत्मनिर्भर भारत" विषय पर 05-06 मई 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एग्रीविजन के 7वें राष्ट्रीय सम्मेलन का पोस्टर विमोचन आज भा.कृ.अनु.प.- भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के निदेशक Dr. G.P. Dixit सर के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के Principal Scientist Dr. R.K. Mishra sir, Principal Scientist Dr. Uma Sah Mam, Principal Scientist Dr. Prasoon Varma Sir, Scientist Dr. Manmohan Dev Sir कानपुर पश्चिम के जिला संगठन मंत्री हरिओम जी एवं प्रांत संयोजक
एग्रीविज़न कानपुर सुमित कुमार शुक्ल जी, CSA University kanpur में शोध छात्र उत्कर्ष उपाध्याय जी, शोध छात्र शिवम त्रिपाठी जी, आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।।
इस सम्मेलन का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; मछलीपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार, विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।