02/08/2026
प्रेस नोट
स्थान: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डिफेंस कॉलोनी, केडीए, कानपुर नगर
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा युवा समिट 2026-27 का आयोजन
दिनांक: रविवार, 2 अगस्त 2026
कानपुर नगर:
सरस्वती विद्या मंदिर डिफेंस कॉलोनी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कानपुर महानगर द्वारा युवा समिट 2026-27 का आयोजन किया गया, जिसमें बजरंग दल द्वारा 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। विहिप प्रान्त अध्यक्ष श्री राजीव महाना जी, प्रान्त मंत्री श्री राजू पोरवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में
बजरंग दल, सेंटर फॉर Social Development (CSD) तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "नशा मुक्त युवा - विकसित भारत" विषय पर सजीव प्रसारण प्रांत बैठक में किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'संवाद' सम्बोधन से पूर्व विहिप प्रान्त मंत्री श्री राजू पोरवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से राष्ट्र-निर्माण पर चर्चा करते हुए युवाओं को कहा, "सशक्त और व्यसनमुक्त युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं, और युवाओं के कंधे पर ही 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी है।"
श्री राजू पोरवाल ने देश के युवाओं से बजरंग दल और युवतियों से दुर्गावाहिनी में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए युवाओं के सशक्तीकरण को अनिवार्य बताया। साथ ही उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प दिलाया कि वे अपने कम से कम एक निकटतम मित्र एवं सम्बन्धी को इस राष्ट्रहित अभियान और संगठन से अवश्य जोड़ेंगे।
पीएम मोदी के 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विजन पर मंथन:
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' के मूलमंत्र पर गहराई से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को व्यसनमुक्त बनाकर ही हम एक स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, भविष्य संवारो और देश को आगे बढ़ाओ" का संदेश घर-घर तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
कार्यक्रम में प्रान्त सह संयोजक अमरनाथ जी के नेतृत्व में महानगर के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।