03/12/2023
आज की प्रचंड विजय के लिए बीजेपी को बधाइयाँ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अद्वितीय भरोसेमंद लोकप्रियता, गृहमंत्री के सटीक श्रमशील चुनाव-प्रबंधन, श्री के हर समय उपलब्ध मिलनसार आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त इस विजय में के अविचल परिश्रम व श्री ओमप्रकाश माथुर के अनुशासन भरे अनुभवी व्यक्तित्व की भी बड़ी भूमिका है। तेलंगाना में बीजेपी की बढ़त उस प्रदेश में, उनके संगठन की भविष्य में बड़ी नींव बनेगी। के मित्रों को तेलंगाना की बधाई। उन्हें इस देश के मन को रेशा-रेशा समझने के लिए अभी और तपना होगा। लोकतंत्र तमाम नकारात्मकताओं से निकली सकारात्मकता है, इस बात को कांग्रेस जितनी शीघ्रता से समझेगी उतना देश व स्वयं का भला कर सकेगी। सभी विजेताओं को बधाईयाँ। “मत” न मिलने से पराजित प्रत्याशी अगले पाँच साल अपने-अपने क्षेत्र की सेवा करके मतदाताओं का “मन” जीतें 🇮🇳🙏