Aiutuc Uttar Pradesh

Aiutuc Uttar Pradesh This page is dedicated for the betterment of the Working Class. Real Owners of the world. Creators of civilization.

03/05/2026
17/04/2026

*प्रेस नोट-* 17-04-2026


ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) अखिल भारतीय कमेटी कॉमरेड विजय पाल सिंह, सदस्य अखिल भारतीय सचिवमण्डल व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी, एआईयूटीयूसी को 16-17 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उनके घर में नजरबंद किए जाने का कड़ा विरोध प्रकट करती है और निंदा करती है। यह भाजपा की योगी सरकार की निहायत दमनकारी और निरंकुश कार्रवाई है।

यहाँ यह उल्लेख करना आवश्यक है कि एआईयूटीयूसी के आह्वान पर नोएडा के औद्योगिक श्रमिकों के खिलाफ अभूतपूर्व दमनकारी कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय एकजुटता दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मुरादाबाद के श्रम उपायुक्त को सौंपा जाना था। श्रमिकों को उनकी न्यायसंगत न्यूनतम मजदूरी आदि 2019 से नहीं दी गई थी। इस सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार को यह ज्ञापन देना पसंद नहीं आया, इसलिए उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

हम मुख्यमंत्री से इस दमनकारी कार्रवाई को वापस लेने, कॉमरेड विजय पाल सिंह की नजरबंदी हटाने और नोएडा सहित उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों की निहायत जायज समस्याओं को हल करने की मांग करते हैं।

आर.के. शर्मा
सदस्य, अखिल भारतीय सचिवमण्डल,
एआईयूटीयूसी
मोबाइल: 9968313451

17/04/2026

*प्रेस नोट-* 17-04-2026


सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य सांगठनिक कमेटी के सचिव कामरेड विजय पाल सिंह को 16-17 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उनके घर में इसलिए नजरबंद किया गया है कि एआईयूटीयूसी के आह्वान पर नोएडा के औद्योगिक श्रमिकों के खिलाफ अभूतपूर्व दमनकारी कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय एकजुटता दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मुरादाबाद के श्रम उपायुक्त को सौंपा जाना था। यह भाजपा की योगी सरकार की निहायत दमनकारी और निरंकुश कार्रवाई है। श्रमिकों को उनकी न्यायसंगत न्यूनतम मजदूरी आदि 2019 से नहीं दी गई थी। इस सन्दर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार को यह ज्ञापन देना पसंद नहीं आया, इसलिए उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

हम मुख्यमंत्री से इस दमनकारी कार्रवाई को वापस लेने, कॉमरेड विजय पाल सिंह की नजरबंदी हटाने और नोएडा सहित उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिकों की निहायत जायज समस्याओं को हल करने की मांग करते हैं।
वालेन्द्र कटियार
(मो. 9336144339)
राज्य कमेटी सदस्य
एस यू सी आई (कम्युनिस्ट),
पश्चिमी उत्तर प्रदेश
राज्य सांगठनिक कमेटी

17/04/2026

Address

Kanpur
208017

Telephone

+919336144339

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aiutuc Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aiutuc Uttar Pradesh:

Share

Category