04/03/2026
आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।💐💐
इस पावन पर्व पर हृदय आप सभी के प्रति कृतज्ञता से अभिभूत है। वजह ? आप सभी का अपने सत्संग परिवार के प्रति अथाह और अगाध प्रेम और स्नेह। इतना निश्चल और इतना निर्मल कि पूज्य साहब जी जब अपने इस विस्तृत परिवार को दिव्य लोक से देखते होंगे तो सहज आह्लादित होते होंगे कि उनके द्वारा रोपे गए संस्कार आज किस तरह से फलीभूत हो रहे हैं।
योगेश जी की अस्वस्थता में उपचार के निमित्त जिस तरह से आप सब ने मुक्त हस्त से सहयोग किया ये सदा सदा के लिए स्मरणीय रहेगा। जिन्होंने आर्थिक सहयोग किया उनका तो आभार है ही साथ ही उन सभी का भी विशेष आभार जिन्होंने अपनी प्रार्थनाओं और दुआओं में योगेश जी को स्मरण किया और उनकी बेहतरी के लिए दुआ माँगी।
आदरणीय गुड्डी दीदी (जो स्वर्गीय मुन्ना चाचा जी की सुपुत्री हैं और योगेश जी की भाभी हैं) उनके पतिदेव और उनके पुत्र प्रिय आशुतोष एवं भैया अज्जू दादा का बहुत आभार कि वो लोग पूरी तन्मयता से योगेश जी का उपचार करा रहे हैं।
इस पावन अवसर पर हम सब प्रार्थना करें कि योगेश जी जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस आयें।
🌷“अगर है शौक मिलने का, तो हरदम लौ लगाता जा,
मुसहल्ल फाड़ तसबी तोड़, किताबें डाल पानी में ।
पकड़ तू दस्त फिरस्तों का गुलाम उनका कहाता जा ॥ “🌷
आप सभी को सादर नमन 🙏🙏