25/06/2026
राजकीय महाविद्यालय रे की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 21 जून 2026 को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' के सुअवसर पर एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष के योग दिवस का मुख्य विषय "स्वस्थ आयु के लिये योग" (Yoga for Healthy Ageing) रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और योग विशेषज्ञ के रूप में 'प्रतिभा स्पंदन' NGO की ओर से श्री मुकेश कुमार जी (योग इंस्ट्रक्टर, IISER मोहाली एवं पीएचडी रिसर्च स्कॉलर, एकलव्य यूनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े सभी प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों को योग का हमारे दैनिक जीवन में महत्व समझाया। श्री मुकेश कुमार जी ने न केवल विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, बल्कि मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद उपयोगी टिप्स भी साझा किए।
इस ऑनलाइन सत्र में कॉलेज के फैकल्टी मेंबर्स, एनएसएस वॉलेंटियर्स और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने घर से इस वर्चुअल सत्र में जुड़कर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ योगासनों का अभ्यास किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती स्नेहदीप (असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी) और श्री नीरज कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉमर्स) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में समाज को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी फैकल्टी मेंबर्स, एनएसएस वॉलेंटियर्स और छात्रों को 'नशा मुक्ति की शपथ' (Pledge against Drug Abuse) भी दिलाई गई।