05/06/2026
बहुत ही दुखद समाचार 🥲
हिमाचल : शौर्य चक्र विजेता मरीन कमांडो अमित राणा का सड़क हादसे में निधन, 2018 की वीरगाथा …|| चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
सोमवार सुबह छुट्टी लेकर घर पहुंचे भारतीय नौसेना के विशिष्ट मरीन कमांडो (MARCOS) और शौर्य चक्र विजेता अमित सिंह राणा (32) ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि यह अपने परिवार के साथ उनका आखिरी दिन होगा। देर रात एक सड़क हादसे में देश के इस वीर सपूत की जिंदगी का सफर थम गया। अपने माता-पिता के इकलौते बेटे, पत्नी के जीवनसाथी और चार साल के मासूम बेटे के पिता अमित राणा अब हमेशा के लिए यादों में बस गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को गहरे शोक में डुबो दिया है।