H.P. Bagatur Association

H.P. Bagatur Association Promotion to Marshal Arts etc in H.P.

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हिमाचल वॉटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव इशान अख्तर को किया सम्मानित।गोविंद सागर झील को विश्...
17/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हिमाचल वॉटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव इशान अख्तर को किया सम्मानित।

गोविंद सागर झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने हेतु एवं युवाओं को निशुल्क वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग देने हेतु विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया सम्मानित।

पिछले 20 वर्षों से इशान अख्तर हिमाचल के वॉटर स्पोर्ट्स को दे रहे हैं बढ़ावा।

जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मुख्य अतिथि हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने इशान अख्तर को खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। गौरतलब है कि बिलासपुर के डियारा सेक्टर निवासी इशान अख्तर लगभग 20 वर्षों से हिमाचल के प्रत्येक जिलों में विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहे हैं । वॉटर स्पोर्ट्स से संबंधित दर्जनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करके रोजगार के अवसर पर उपलब्ध करवा रहे हैं । इशान अख्तर को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कई बार भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है । पिछले कई वर्षों से गोविंद सागर झील एवं कोल डैम को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने के लिए विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स संस्थाओं के साथ सक्रिय कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021 अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोही संस्थान मनाली के अंतर्गत लुहणु वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर बिलासपुर को जिला से शिफ्ट होने से रोकने के लिए अहम भूमिका निभाई । इशान अख्तर की अगुवाई में विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स संस्थाओं ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत बरमाणा कोल्ड डैम में वॉटर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर खोलने की लिए तत्कालीन केंद्रीय मंत्री से मांग की थी । जहां पर प्रदेश एवं देश के विभिन्न खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । इशान अख्तर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के तहत भी सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रपति अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा चीन, जापान इत्यादि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मिलेगा इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड -2026लाडली फाउंडेशन ,हिमाचल रेनबो स्टार क्...
09/08/2026

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मिलेगा इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड -2026

लाडली फाउंडेशन ,हिमाचल रेनबो स्टार क्लब एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन करेगा अवार्ड समारोह।


जिला मुख्यालय बिलासपुर में हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, लाडली फाउंडेशन , हिमालय विकास सेवा संस्था, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता इशान अख्तर ने शिरकत की। बैठक में मौजूद विभिन्न सामाजिक एवं खेलकूद संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बिलासपुर के विकासात्मक मुद्दों के बारे में चर्चा की। हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, हिमालय विकास सेवा संस्था, लाडली फाउंडेशन ,सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सितंबर माह के तृतीय सप्ताह में जिला बिलासपुर में इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश एवं देश के 35 महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्यपाल जिला के कैबिनेट मंत्री एवं विधायकों को विशेष रूप से कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भेजा जाएगा। हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक इशान अख्तर, लाडली फाउंडेशन जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र, खेलकूद ,विज्ञान, स्वास्थ्य आपसी भाईचारा, कला , संस्कृतिक, शिक्षा ,पर्यटन साहित्यकार , पुलिस, पत्रकारिता व अन्य विभागों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने कार्य करने वाली विभिन्न विभुतियो को इंडियन एक्सीलेंस 2026 से नवाजा जाएगा। इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड के चयन हेतु सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसमें सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष ई. श्याम लाल पंवार, लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालु अख्तर , हिमालय विकास सेवा संस्था के राज्य उपाध्यक्ष दीक्षा शर्मा , हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के सदस्य शालिनी शर्मा , एवं रेखा बिष्ट को ज्यूरी कमेटी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारी नर्वदा शर्मा ,रूपिंदर कौर, लता ठाकुर, कल्पना ठाकुर, मुनीष इत्यादि मौजूद रहे।

बिलासपुर की सामाजिक एवं स्पोर्ट्स संस्थाओं ने अतिरिक्त उपायुक्त जिला बिलासपुर रुपिंदर कौर से की शिष्टाचार भेंट ।लाडली फा...
20/07/2026

बिलासपुर की सामाजिक एवं स्पोर्ट्स संस्थाओं ने अतिरिक्त उपायुक्त जिला बिलासपुर रुपिंदर कौर से की शिष्टाचार भेंट ।

लाडली फाउंडेशन , हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एवं हेल्पिंग हैंड्स बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में नवनियुक्त जिला बिलासपुर के अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर हिमाचली परंपरा अनुसार लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी नर्वदा शर्मा, वंदना चंदेल, हेल्पिंग हैंड्स सदस्य वंदना ठाकुर, हिमाचल वॉटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर , सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्यामलाल पंवार ने अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर को हिमाचली टोपी एवं हिमाचली शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लाडली फाउंडेशन, हिमालयन विकास सेवा संस्था,सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच, हेल्पिंग हैंड्स ,रेनबो स्टार क्लब एवं हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स द्वारा की जा रही सामाजिक एवं खेलकूद वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर को जानकारी दी। संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने कहा कि जिला प्रशासन को विकासात्मक कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए संस्थाएं हमेशा वॉलंटरी रूप से कटिबध रहेगी। नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर ने उपरोक्त संस्थाओं को सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों में बढ़ावा देने हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने हेतु प्रयास किए जाएंगे एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

16/07/2026

एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल चौधरी को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड -2026 से नवाजे जाने पर हार्दिक‌ बधाई एवं शुभकामनाएं...

16/07/2026

Heartiest Congratulations and best wishes to SDM (Shree Naina Devi Ji ) Dharmpal Chaudhary on being conferred the Indian Excellence Award-2026 for his outstanding work in his jurisdiction.

श्री नैना देवी जी एसडीएम धर्मपाल चौधरी को मिला को इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड -2026 ।लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब...
15/07/2026

श्री नैना देवी जी एसडीएम धर्मपाल चौधरी को मिला को इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड -2026 ।

लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच ने किया सम्मानित।

लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालु अख़्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी नर्बदा शर्मा, दीक्षा शर्मा , हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव के इशान अख्तर के संयुक्त तत्वावधान में अपने कार्य क्षेत्र एवं 3000 स्कूली विद्यार्थियों को खेलकूद क्षेत्र में मंच देने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों एवं हिमाचल विकास सेवा संस्था ने इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ हिमाचली टोपी ,हिमाचली शॉल देकर एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल चौधरी को सम्मानित किया । सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्यामलाल पंवार एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारीयों पवन कुमार, नंदलाल, वंदना ठाकुर, मोनिका नरवाल ने बताया कि एसडीएम धर्मपाल चौधरी जो पब्लिक सर्विस डिलीवरी में बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने श्री नैना देवी जी सब-डिविजन में सामाजिक और बुनियादी ढांचे में पूरी तरह से बदलाव किया। मंदिर के चेयरमैन के तौर पर, उनकी सक्रिय सोच ने नागरिकों पर केंद्रित गवर्नेंस का एक संवेदनशील मॉडल बनाया—जिससे मंदिर की आय में काफी बढ़ोतरी हुई, लंगर सेवाओं को बेहतर बनाया गया, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी बनाई गई, और विश्व-स्तरीय साफ-सफाई के साथ-साथ सभी के लिए आसान पहुंच सुनिश्चित की गई। खास बात यह है कि उनकी नई सोच की वजह से मंदिर के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक 40वां 'ट्रस्ट स्थापना दिवस' मनाया गया; इस अहम पहल ने एक ऐसा अनोखा और कई क्षेत्रों को जोड़ने वाला मंच तैयार किया जहाँ 3,000 से ज़्यादा छात्रों ने खेल, साइंस क्विज़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिससे स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को खोजने, निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच देने का काम हुआ। उनके बदलाव लाने वाले नेतृत्व ने विरासत और टेक्नोलॉजी को भी बखूबी जोड़ा, जिसमें 850 साल पुराने हवन कुंड का जीर्णोद्धार और भीड़ को संभालने के लिए अत्याधुनिक 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' को लागू करना शामिल है। हिमाचल प्रदेश के गवर्नर द्वारा राज्य के 'बेस्ट ERO' के तौर पर सम्मानित और आपदा के समय तेज़ी से और कुशलता से निपटने के लिए सराहे जाने वाले श्री चौधरी का करियर गतिशील नेतृत्व और लगातार प्रशासनिक उत्कृष्टता का बेहतरीन उदाहरण है। इस मौके पर एसडीएम श्री नैना देवी जी धर्मपाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनहित तक सरकार की योजनाओं पहुंचने के लिए वह हमेशा कटिबध है।

हिमाचल एकता मंच ने इशान अख्तर को शान -ए-बिलासपुर अवार्ड से नवाजा।हिमुडा डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिर...
13/07/2026

हिमाचल एकता मंच ने इशान अख्तर को शान -ए-बिलासपुर अवार्ड से नवाजा।

हिमुडा डायरेक्टर जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया।

हिमाचल के विभिन्न जिलों में वॉटर स्पोर्ट्स एवं मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु मिला सम्मान।

हिमाचल एकता मंच एवं सिंदूर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिला परिषद भवन बिलासपुर में शान- ए बिलासपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपलाल भारद्वाज ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि हिमुडा के डायरेक्टर एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राज्य संरक्षक जितेंद्र चंदेल ने शिरकत की । हिमाचली परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि जितेंद्र चंदेल को दीपलाल भारद्वाज एवं सिया ने स्मृति चिन्ह एवं हिमाचली टोपी एवं शाल देकर सम्मानित किया। जितेंद्र चंदेल ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को सामाजिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिला बिलासपुर के युवा इशान अख्तर को हिमाचल के विभिन्न जिलों में वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु एवं नशे के खिलाफ ऑपरेशन मुक्ति अभियान में सक्रिय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इशान अख्तर द्वारा पिछले कई वर्षों से हिमाचल गोविंद सागर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में हिमाचल के बच्चों को निशुल्क वॉटर स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से हिमाचल के युवा प्रदेश सरकार में स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इशान अख्तर के सफल प्रयासों से ही एवं उनकी मांग से तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोलडैम में वॉटर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस केंद्र का शुभारंभ किया था, जिसके चलते आज खिलाड़ी मेडल जीतकर हिमाचल की झोली में डाल रहे हैं। गौरतलब है कि बिलासपुर के डियारा सेक्टर निवासी इशान अख्तर लगभग 18 वर्षों से हिमाचल के प्रत्येक जिलों में विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहे हैं । वॉटर स्पोर्ट्स से संबंधित दर्जनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करके रोजगार के अवसर पर उपलब्ध करवा रहे हैं । इशान अख्तर को समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कई बार भारत सरकार तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है । युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रपति अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं इसके अलावा चीन, जापान इत्यादि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। नशे के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के हजारों युवाओं को ऑपरेशन मुक्ति के तहत वर्ष 2017 से सक्रिय रूप से युवाओं को जागरुक कर चुके हैं।

A courtesy call on Governor Kavindra Gupta at Lok Bhawan, Shimla.
10/07/2026

A courtesy call on Governor Kavindra Gupta at Lok Bhawan, Shimla.

बिलासपुर में पांचवें राज्य स्तरीय बागटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का होगा आयोजन : सराज अख्तर 12 जिलों के पुरुष एवं महिला ट...
05/07/2026

बिलासपुर में पांचवें राज्य स्तरीय बागटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का होगा आयोजन : सराज अख्तर

12 जिलों के पुरुष एवं महिला टीम के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे।

बिलासपुर जिला बगटुर( मार्शल आर्ट ) एसोसिएशन की बैठक आयोजन का जिला मुख्यालय में किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश बगटुर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के राज्य महासचिव सराज अख्तर ने शिरकत की। बैठक में पदाधिकारीयों द्वारा बिलासपुर में अगस्त माह में पांचवें राज्य स्तरीय बागटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन करने हेतु चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महासचिव सराज अख्तर ने बताया कि बागटूर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन ( मार्शल आर्ट ) के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर में अगस्त माह में राज्य स्तरीय बागटूर मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन जिला बिलासपुर में किया जाएगा। जिसमें 12 जिलों के पुरुष एवं महिला टीम के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। सराज अख्तर ने बताया कि बगटुर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देश हिमाचल में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने हेतु पिछले कई वर्षों से सक्रिय कार्य किया जा रहा है। बागटूर मार्शल आर्ट को हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिलों में ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने हेतु एसोसिएशन हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि 11 जूलाई को बैठक का आयोजन कर सफल आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश के लगभग विभिन्न जिलों के 21 सदस्य मौजूद रहेंगे। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं बिलासपुर जिला बगटुर( मार्शल आर्ट ) एसोसिएशन के सदस्य हेमराज ठाकुर , सत्यदेव शर्मा इत्यादि विशेष रूप से मौजूद रहे।

30/06/2026

Kangra Distt. Level Bagatur Martial Art Championship...
जिला कांगड़ा बगटूर ( मार्शल आर्ट्स)चैंपियनशिप ....

Address

Dharmshala
Kangra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when H.P. Bagatur Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share