11/11/2024
कहते हैं कि
*भूख इंसान को इंसानियत के रास्ते से भटका सकने की क्षमता रखती है*
और सर्व सम्मत समाज में प्रचलित ऐसी ही किंवदंतियों को सत्य का प्रतिरूप मानकर और उनसे प्रेरित या यूं कहें भयभीत होकर समाज कल्याण की भावना मन में लिए कानपुर ने एक छोटी सी पहल की शुरुआत कुछ वर्षों पहले की, और *एम एल ए सीता रसोई* की नींव रखी
सात्विक रोटी रोल के अंतर्गत हमारा उद्देश्य है कि हर गरीब और जरूरतमंद तक कम से कम लागत में भोजन पहुंचे
जिसके लिए हमने मात्र 5/- रुपए में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है, जिसमें की हम रोटी रोल, बर्गर, दाल चावल, कढ़ी चावल, छोले चावल, सब्जी चावल इत्यादि व्यंजन बनाए जाते हैं और वितरित किए जाते है ।
स्वस्तिक रोटी रोल की इस पहल को शहर के तमाम जरूरतमंदों का पेट भरने की जो खुशी है वो अद्वितीय है।