Eknayikiran SOURYA Foundation

Eknayikiran SOURYA Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Eknayikiran SOURYA Foundation, Nonprofit Organization, Kalyani.

Our activities is overall improvemnet in the livelihood of the not so privileged class by becoming good human beings through imparting good education, vocational training, personality development, law & legal rights, painting, martial arts to name a few.

30/09/2024
हिन्दी सर्टिफिकेट वितरण समारोहनई किरण सौर्या फाउंडेशन के तहत संचालित संस्था आंगन ने 29 सितम्बर को एक विशेष समारोह का आयो...
30/09/2024

हिन्दी सर्टिफिकेट वितरण समारोह

नई किरण सौर्या फाउंडेशन के तहत संचालित संस्था आंगन ने 29 सितम्बर को एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को हिन्दी में अच्छे अंक पाने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह परीक्षा राजभाषा प्रचार समिति, वर्धा के सहयोग से हर वर्ष आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर उपस्थित विशेष अतिथियों में समाजसेवी रूमा पॉल, कवि अमित अम्बष्ट, कवयित्री अनू नेवटिया, पवन अग्रवाल और पेनचेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट सौंपकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी मेहनत की सराहना की।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक गर्व का पल था, बल्कि उनके लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा भी बन गया।

नई किरण सौर्या फाउंडेशन का दुर्गापूजा आयोजन नई किरण सौर्या फाउंडेशन के तहत संचालित संस्था आंगन ने 29 सितम्बर को दुर्गापू...
30/09/2024

नई किरण सौर्या फाउंडेशन का दुर्गापूजा आयोजन

नई किरण सौर्या फाउंडेशन के तहत संचालित संस्था आंगन ने 29 सितम्बर को दुर्गापूजा के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन ऋषिकेश पार्क में किया। इसका उद्देश्य सभी के साथ मिलकर उत्सव का आनन्द उठाना था। कार्यक्रम में पृथ्वी पेनचेक सिलाट स्पोर्ट्स अकादमी का सहयोग भी शामिल था।

कार्यक्रम में समाजसेवी रूमा पॉल, कवि अमित अम्बष्ट, कवयित्री अनू नेवटिया, पवन अग्रवाल, और पेनचेक सिलाट एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह ने बतौर अतिथि भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। इस दौरान बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कीं और कुछ ने मार्शल आर्ट की अद्भुत प्रस्तुति देते हुए आत्मरक्षा के तरीके भी बताए। अनू जी और अमित जी की कविताओं ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। विशेष रूप से शोमा चटर्जी द्वारा प्रस्तुत बांग्ला कविता ने पूरे माहौल को दुर्गापूजा के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर रूमा जी ने बच्चों को मिठाइयों के पैकेट दिए, वही अनू जी, पवन जी, और अमित जी ने चॉकलेट, चिप्स और पाठ्य सामग्री बांटी।

कार्यक्रम के अंत में लवकुश शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में सिमरन सिंह, राधिका शर्मा, जयसन दास और रीतिका सिंह का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।

इस आयोजन ने न केवल बच्चों में उत्साह का संचार किया, बल्कि उन्हें दुर्गापूजा की खुशियों का भी अहसास कराया।

Address

Kalyani

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm

Telephone

+917980022033

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eknayikiran SOURYA Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Eknayikiran SOURYA Foundation:

Share