23/08/2026
सांस्कृतिक गणेशोत्सव महामंडल, कल्याण पूर्व द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में Youngistan Foundation को शिक्षा, रक्तदान एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के लिए हम हृदय से आभारी हैं। 🙏
इस भव्य आयोजन के संकल्पक एवं प्रेरणास्रोत आदरणीय श्री महेश गायकवाड़ जी (नगरसेवक), अध्यक्ष आदरणीय मुकेश झा जी, श्री मधुर म्हात्रे जी (नगरसेवक) तथा महामंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं उपस्थित सभी मान्यवरों का हार्दिक धन्यवाद।
समाज के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों की सराहना और सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान केवल Youngistan Foundation का नहीं, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का है जो निरंतर समाज सेवा के इस अभियान में हमारे साथ खड़े हैं।
आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास हमें शिक्षा, रक्तदान एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। आशा है कि भविष्य में भी हम सभी मिलकर समाजहित के अनेक सकारात्मक कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पुनः आदरणीय श्री महेश गायकवाड़ जी, मुकेश झा भैया, मधुर म्हात्रे जी एवं संपूर्ण आयोजन समिति का दिल से आभार। ❤️🚩