Shri Anandpur Satsang Bhawan-Siwan Gate,Kaithal

Directions

Shri Anandpur Satsang Bhawan-Siwan Gate,Kaithal Shri Aarti Puja,Sewa,Satsang,Simran Or Dhyan श्री आरती-पूजा सत्संग सेवा, सिमरन और ध्यान।
श्रद्धा सहित सेवन करे, निश्चय हो कल्याण।।

30/08/2026

🌺🙏 सादर निमंत्रण 🙏🌺

🌸✨🌸✨🌸✨🌸✨🌸✨🌸
शताब्दी का शुभ पर्व है, बरसे कृपा अपार।
संत समागम में आइए, करें गुरु का दीदार॥

भक्ति की गंगा बह रही, महके तन-मन-प्राण।
श्री प्रेमी महात्मा जी कृपा फ़रमायेंगे,धन्य बनेगा यह स्थान॥
🌸✨🌸✨🌸✨🌸✨🌸✨🌸

🌺 श्री गुरुमहाराज जी के 100वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित
*शताब्दी महोत्सव*
*एवं*
*35वाँ वार्षिक संत समागम*
का पावन एवं ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।
इस पावन अवसर पर श्री गुरुमहाराज जी के लाडले आदरणीय
🌺 *श्री शब्द प्रेमानंद जी*🌺
🌺*(श्री प्रेमी महात्मा जी)*🌺
का पावन आगमन एवं दिव्य सत्संग का सौभाग्य हम सबको प्राप्त होगा।
🙏 आइए!
इस दुर्लभ एवं पावन अवसर पर अपने परिवार सहित पहुँचकर संतों के दिव्य दर्शन, अमृतमयी वाणी एवं गुरु-कृपा का लाभ प्राप्त करें।

🌷*श्री आनंदपुर सत्संग भवन सीवन गेट, कैथल।*🌷

03/08/2026

विशेष सूचना — शुभ जन्म शताब्दी महोत्सव

सप्रेम जय सच्चिदानन्द जी,
*आपको यह जानकर अत्यन्त प्रसन्नता होगी कि दिनाँक 20 सितम्बर सन् 2026, रविवार के शुभ दिन हमारे परम आराध्यदेव, जगत् वन्दनीय, प्रातःस्मरणीय श्री श्री 108 श्री परमहंस सद्गुरुदेव दाता दयाल जी श्री पंचम पादशाही जी महाराज का शुभ जन्म शताब्दी महोत्सव है।*
इस उपलक्ष्य में विश्वविख्यात, महान् एवं पावन तीर्थस्थल श्री आनन्दपुर धाम में हमारे परम आराध्यदेव श्री श्री 108 श्री हुज़ूर सद्गुरुदेव दाता दयाल जी महाराज के पावन सानिध्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस पुनीत अवसर पर आप सभी गुरुमुखों का हार्दिक अभिनन्दन है।
इस भव्य एवं पावन पर्व के सुचारू आयोजन हेतु प्रबन्धन समिति की ओर से एक अति आवश्यक निवेदन किया जा रहा है कि:—
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति पास (Mandatory):
केवल ऑनलाइन अनुमति पास अनिवार्य:— शुभ जन्म शताब्दी महोत्सव में सम्मिलित होने वाली समस्त संगत के लिये ऑनलाइन अनुमति पास लेना पूरी तरह अनिवार्य किया गया है।
सुविधा उपलब्ध:— ANUMATI PASS app पर ऑनलाइन अनुमति पास हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है।
Play Store या App Store से ANUMATI PASS app डाउनलोड करें। अनुमति पास बनाकर उसका प्रिंट साथ लेकर आयें।
*संगत को सूचना* :—कृपया गुरुमुखजन अपने-अपने क्षेत्र की समस्त संगत को इस विषय में शीघ्र सूचित करने का सहयोग करें, ताकि वे समय से अपनी यात्रा का उचित प्रबन्ध कर सकें।
यात्रा तिथि एवं अन्तिम समय-सीमा (Travel Dates and Deadline):
आगमन की तिथियाँ:— पावन स्थान श्री आनन्दपुर धाम में संगत अपने आने और रुकने की योजना *दिनाँक 17 सितम्बर 2026 से दिनाँक 21 सितम्बर 2026 के मध्य की तिथियों के अनुसार निर्धारित कर सकती है।*
रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि:— ANUMATI PASS app पर ऑनलाइन पास बनाने की सुविधा दिनाँक 12-09-2026 के बाद पूर्णतः बंद कर दी जायेगी। अतः समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें।
*इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य (Why Pass is Necessary):*
*विशेष ध्यान दें*:—यह फैसला इसलिये लिया गया है, ताकि प्रबन्धन समिति को आने वाली संगत की संख्या का पूर्व अनुमान मिल सके, जिससे समय रहते—
लंगर एवं प्रसाद की पर्याप्त एवं उत्तम व्यवस्था की जा सके।
ठहरने के समुचित प्रबन्ध बिना किसी असुविधा के सुचारू रूप से किये जा सकें।
*नम्र निवेदन*:— सभी सत्संगी महात्मा जी एवं सत्संगी बाई जी से प्रार्थना है कि इस सन्देश को अपने-अपने सत्संग-भवनों और संगतों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाने का सहयोग करें।
*प्रबन्धन समिति*
*शताब्दी महोत्सव आयोजन*

08/06/2026

🌹🙏 *शुभ राजतिलक महोत्सव*🙏🌹

श्री श्री 108 श्री परमहंस अवतार, राजाधिराज, नयनाभिराम स्वरूप, हर दिल अज़ीज़, हर दिल के शहंशाह एवं करोड़ों हृदयों की श्रद्धा और प्रेम के केंद्र, हमारे पूज्य “श्री पंचम पातशाही जी महाराज जी” के दिव्य शुभ राजतिलक महोत्सव का आयोजन श्री आनंदपुर आश्रम, सीवन गेट, कैथल में 10 जून से 14 जून तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं राजसी वैभव के साथ किया जा रहा है।

राजतिलक की शुभ घड़ी, मंगलमय त्योहार।
दस से चौदह जून तक, बरसे कृपा अपार॥

🙏 आप सभी गुरुमुखों, श्रद्धालुओं एवं प्रेमीजनों से विनम्र निवेदन है कि इस दिव्य एवं ऐतिहासिक राजतिलक महोत्सव में सपरिवार पधारकर गुरु चरणों का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस पावन उत्सव की शोभा बढ़ाएँ।

📍 श्री आनंदपुर आश्रम, सीवन गेट, कैथल
📅 10 जून से 14 जून

🌺आपका सादर स्वागत एवं अभिनंदन है।

Address

Siwan Gate
Kaithal
136027

Opening Hours

Monday 6am - 8pm
Tuesday 6am - 8pm
Wednesday 6am - 8pm
Thursday 6am - 8pm
Friday 6am - 8pm
Saturday 6am - 8pm
Sunday 6am - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Anandpur Satsang Bhawan-Siwan Gate,Kaithal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share