यह एक पंजीकृत हरियाणा रैबारी समाज की संस्था है ! रैबारी समाज के बच्चों व युवाओं के भविष्य को देखते हुए एवं मेधावी छात्र-छात्राओं जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, उनकी सहायता करने के लिए मई, 2019 को “श्री अजीत जी पुण्डरी” के मार्गदर्शन में रैबारी समाज हरियाणा के बंधुओं ने “समस्त रैबारी समाज कल्याण एजुकेशन सोसाईटी” की शुरुआत की और इसका पंजीकरण करवाया. जिसका मुख्यालय रैबारी समाज धर्मशाला कैथल, हरियाणा मे
ं स्थित है. हरियाणा में प्रतिवर्ष हरियाणा के रैबारी समाज द्वारा विभिन्न जगह पर सम्मेलन आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व समाज के होनहार बंधुओं को सम्मानित किया जाता है !
समस्त रैबारी समाज कल्याण एजुकेशन सोसाईटी का मुख्य उद्देश्य समाज के बच्चों व युवाओं के शैक्षणिक व समाजिक उत्थान के साथ ही उन बच्चों व युवाओं को समाज मे विशेष सम्मान व पहचान देना है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विषेश उपलब्धियां व मुकाम हासिल किया है ताकि समाज के अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने परिवार का नाम रोशन करे . इसके साथ ट्रस्ट समाज के जरूरत मंद लोगो की समय-समय पर आवाज उठाने व सहयोग करने के लिये भी प्रतिबध है. आज के समय मे शिक्षा के मह्तव को देखते हुये सोसाईटी हर सम्भव प्रयास करेगा कि समाज का कोइ भी बच्चा शिक्षा के बिना ना रहे. मानव मूल्यों को ध्यान में रखते हुये हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिये सदैव प्रयासरत रहें और रैबारी समाज दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्न्ति करे !
इस संस्थान की मुख्य जानकारी एवं संस्थान द्वारा आगामी लक्ष्य, सम्मान समारोह, संस्थान की गतिविधियाँ इंटरनेट के माध्यम से समाज में पहुँचाने का हमारा छोटा सा प्रयास किया जा रहा है .