15/04/2026
उड़ान शिक्षा सेवा समिति, बालू (रापड़िया पट्टी), कैथल
दिनांक: 14 अप्रैल 2026
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गांव बालू (रापड़िया पट्टी), जिला कैथल में पुस्तकालय उद्घाटन एवं छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उड़ान शिक्षा सेवा समिति, बालू द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहताश कुमार (HPS, कैथल) संजीव कुमार बल्हारा (प्रख्यात शिक्षा विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद) एवं दीप बालू (जिला पार्षद, कैथल) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सतीश कुमार फफड़ाना , सदस्य, बदलाव सोशल सोसायटी, हरियाणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता गुरदेव RTI, बालू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नवाब सिंह फफड़ाना ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व एवं बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर प्रदीप बालू ने की।
कार्यक्रम के दौरान गांव में स्थापित नए पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। साथ ही, विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उड़ान शिक्षा सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा का प्रसार करना, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।