15/07/2025
सत्त्व फ़ाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज में आई आपदा के प्रभावितों के लिए कुछ क़दम उठाने का फैसला किया है। सत्त्व की जनरल बॉडी के सदस्यों ने अपने स्तर पर कुछ रकम इकट्ठा की है, जिसका कुछ हिस्सा माता-पिता और दूसरे सदस्यों को खोने वाली बच्ची के लिए बने बैंक खाते में डाला जाएगा और बाकी हिस्सा दूसरे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाएगा।