17/05/2026
अपील
सेवा में,
गृहमंत्री महोदय,
माननीय उप-राज्यपाल, महोदय, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस
विषय: दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में 16 वर्षीय मासूम अयान सैफी की नृशंस हत्या संदर्भ में।
महोदय,
अत्यंत दुख और भारी मन के साथ जोधपुर सैफी समाज (राजस्थान) दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में 16 वर्षीय मासूम अयान सैफी की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि सभ्य समाज में कानून-व्यवस्था पर भी गहरे सवाल खड़े करती है।
एक उभरते हुए युवा की इस तरह चाकुओं से गोद कर हत्या कर देना पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।
हमारी मांगें:
1. प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उन्हें कठोरतम त्वरित न्याय दिलाए।
2. घटना के पीछे के कारणों की गहराई से निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में किसी अन्य मासूम के साथ ऐसी घटना न घटे।
3. पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान की जाए।
हम दिल्ली प्रशासन और केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित कराएं।
जोधपुर सैफी समाज एकजुट होकर अयान सैफी के लिए न्याय की मांग करता है।
न्याय में देरी, न्याय न मिलने के बराबर है। हम शीघ्र से शीघ्र न्याय की अपील करते हैं।
निवेदक:
समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, सैफी समाज, जोधपुर (राजस्थान)
दिनांक: 03 मई, 2026
#अयान_सैफी_को_न्याय_दो
, ,